
PM Modi and Putin in same car: चीन के तियानजिन शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात सुर्खियों में रही। SCO (शंघाई सहयोग संगठन) सम्मेलन के बाद दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बातचीत हुई, जो काफी अहम मानी जा रही है।
कार में 45 मिनट तक हुई बातचीत
SCO सम्मेलन खत्म होने के बाद पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन एक होटल में द्विपक्षीय बैठक के लिए गए। इस दौरान दोनों नेताओं ने करीब 45 मिनट तक एक ही कार में बैठकर बातचीत की। पीएम मोदी ने खुद इस बातचीत की तस्वीर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की।
After the proceedings at the SCO Summit venue, President Putin and I travelled together to the venue of our bilateral meeting. Conversations with him are always insightful. pic.twitter.com/oYZVGDLxtc
— Narendra Modi (@narendramodi) September 1, 2025
पुतिन ने 10 मिनट तक किया पीएम मोदी का इंतजार
राष्ट्रपति पुतिन ने SCO सम्मेलन में पीएम मोदी को देखते ही गले लगाया। सम्मेलन खत्म होने के बाद, पुतिन को भारत के साथ द्विपक्षीय वार्ता के लिए जाना था, लेकिन उन्होंने पीएम मोदी का इंतजार करना पसंद किया। इस दौरान उन्होंने करीब 10 मिनट तक पीएम मोदी का इंतजार किया।
Had an excellent meeting with President Putin on the sidelines of the SCO Summit in Tianjin. Discussed ways to deepen bilateral cooperation in all sectors, including trade, fertilisers, space, security and culture. We exchanged views on regional and global developments, including… pic.twitter.com/DhTyqOysbf
— Narendra Modi (@narendramodi) September 1, 2025
वार्ता में क्या हुआ चर्चा
पीएम मोदी ने बताया कि इस बैठक में दोनों देशों ने कई अहम विषयों पर बातचीत की। इसमें व्यापार, फर्टिलाइज़र, अंतरिक्ष, सुरक्षा और संस्कृति जैसे क्षेत्र शामिल थे। इसके अलावा, यूक्रेन में शांति बहाल करने और कई स्थानीय तथा वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
दोनों देशों की साझेदारी
पीएम मोदी ने कहा कि भारत और रूस की विशेष और रणनीतिक साझेदारी ने हमेशा वैश्विक स्थिरता में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रपति पुतिन के साथ बातचीत करना हमेशा ज्ञानवर्धक अनुभव होता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...