Site icon Dainik Savera Times

मोगा पुलिस ने 1 नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, 250 ग्राम हेरोइन और बाइक की जब्त

Moga Police Arrested Drug Smuggler

Moga Police Arrested Drug smuggler: पंजाब डेस्क: मोगा पुलिस लगातार नशा तस्करों पर नकेल कस रही है। मोगा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने 250 ग्राम हेरोइन और बाइक की जब्त की। एसएसपी मोगा अजय गांधी के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 250 ग्राम हेरोइन और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।

एसपीडी बाल कृष्ण सिंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि

पुलिस टीम ने गुप्त सुचना के आधार पर सीआईए स्टाफ ने गांव संधूआ वाला, मोगा वाली लिंक रोड से सन्नी पुत्र तरसेम लाल निवासी जीरा को 250 ग्राम हेरोइन व मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि, पकड़ा गया आरोपी सन्नी नशा विक्रेता है और उस समय संधूआं वाला रोड पर किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा था।

सीआईए स्टाफ ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 250 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और सिटी साउथ पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Exit mobile version