Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब में नशे के विरुद्ध मोगा पुलिस का बड़ा एक्शन, निहाल सिंह वाला में चलाया कास्को ऑपरेशन

June 19, 2025

पंजाब में नशे के विरुद्ध मोगा पुलिस का बड़ा एक्शन, निहाल सिंह वाला में चलाया कास्को ऑपरेशन

मोगा: पंजाब में नशे के खिलाफ छेड़े गए युद्ध को और धार देते हुए मोगा पुलिस ने एक बार फिर कड़ा कदम उठाया है। जिला मोगा के निहाल सिंह वाला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आज सुबह एक विशेष अभियान के तहत “कास्को ऑपरेशन” चलाया गया। इस ऑपरेशन में करीब 150 से अधिक पुलिसकर्मियों ने भाग लिया और संदिग्ध नशा तस्करों के घरों की तलाशी ली गई।

-कई गांवों में चलाया गया अभियान

यह ऑपरेशन जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे निरंतर प्रयासों का हिस्सा है। डीएसपी अनवर अली के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने सुबह-सवेरे कई गांवों में दबिश दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा बेचने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और यह ऑपरेशन आगे भी लगातार जारी रहेगा।

डीएसपी अनवर अली ने बताया, “हमारे पास जो इनपुट थे, उनके आधार पर टीमों को गठित किया गया और विशेष रणनीति के तहत अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की गई। हमारा मकसद है कि नशा बेचने वालों को कानून की गिरफ्त में लाकर समाज को इस जहर से मुक्त किया जाए।”

-पुलिस ने कई संदिग्धों से की पूछताछ

कास्को ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ की और कुछ को हिरासत में भी लिया गया है। तलाशी के दौरान कुछ अहम सुराग और संभावित सबूत भी पुलिस के हाथ लगे हैं, जिनकी जांच जारी है।

-पुलिस विभाग की राज्य में बड़ी पहल

पंजाब सरकार और पुलिस विभाग की यह पहल राज्य को नशे के चंगुल से बाहर निकालने की दिशा में एक बड़ा और साहसिक कदम है। मोगा पुलिस द्वारा लगातार की जा रही ऐसी कार्रवाइयों से नशा कारोबारियों में डर का माहौल बना है और आम जनता को भी राहत महसूस हो रही है। पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें अपने आसपास नशा तस्करी से जुड़ी कोई जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

ये भी पढ़ें- BSEB 12th Result 2026: आज जारी होगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट; जानें कैसे करें चेक

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें