Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोहन सरकार के मंत्रिमंडल में 20 से 25 के बीच मंत्री ले सकते हैं शपथ

December 25, 2023

मोहन सरकार के मंत्रिमंडल में 20 से 25 के बीच मंत्री ले सकते हैं शपथ

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने के 22 दिन बाद भारतीय जनता पार्टी की नई सरकार को नए मंत्री मिलने जा रहे हैं। कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह 3.30 बजे होगा। वहीं, राज्यपाल से मुलाकात के बाद सीएम मोहन यादव ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह दोपहर साढ़े 3 बजे राजभवन में होगा। सीएम यादव ने कहा कि आज दोपहर साढ़े तीन बजे माननीय राज्यपाल नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व और सीनियर नेताओं के मार्गदर्शन में नया मंत्रिमंडल प्रदेश की बेहतरी के लिए काम करेगा।

इधर राज्यपाल को नाम सौंपे जाने के बाद संभावित मंत्रियों को सूचना भेजने का क्रम जारी हो गया है। बताया जा रहा है कि राज्यपाल से मुलाकात के बाद सीएम यादव निवास के लिए रवाना हो गए हैं। कुछ देर में वे इंदौर के लिए रवाना होंगे। इंदौर में हुकुमचंद मिल के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे भोपाल लौटेंगे और दोपहर साढ़े तीन बजे शपथ ग्रहण में शामिल होंगे। हालांकि, मुख्यमंत्री चुनने में पार्टी को करीब एक हफ्ते का वक्त लग गया।

तमाम राजनीतिक चर्चाओं, अटकलों और दावों के बाद आखिरकार 13 दिसंबर को बीजेपी के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनके दो उपमुख्यमंत्रियों जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने शपथ ले ली. चुनाव नतीजों के 10 दिन बाद मध्य प्रदेश को नया मुख्यमंत्री मिल गया. अब चुनावी नतीजों के 22 दिन और मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के 12 दिन बाद मध्य प्रदेश को नई कैबिनेट मिलने जा रही है |

जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद बोले सीएम मोहन यादव
मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार रात दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य की नई कैबिनेट का गठन सोमवार दोपहर 3.30 बजे होने जा रहा है. यानी आज मध्य प्रदेश को नया मंत्रिमंडल मिल जाएगा. मुख्यमंत्री मोहन यादव दिल्ली दौरे पर हैं। यहां रविवार को उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद देर रात मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने प्रदेश के बारे में बात की|

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें