Site icon Dainik Savera Times

महाराष्ट्र चुनाव से पहले हो रही है पैसों की हेरा-फेरी : Sanjay Raut

Sanjay Raut

Sanjay Raut

मुंबई : महाराष्ट्र में चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, राज्य की राजनीति काफी दिलचस्प होती जा रही है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) सुप्रीमो शरद पवार की शिवसेना यूबीटी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मुलाकात को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इस बीच संजय राउत ने कहा कि महाविकास अघाड़ी में सब कुछ ठीक ठाक है। संजय राउत ने कहा, कि ‘कल शरद पवार साहब और जयंत पाटिल साहब के साथ लंबी बैठक हुई। एनसीपी (एसपी) और शिवसेना के बीच एक-दो सीटों को छोड़कर कोई बड़ा मतभेद नहीं है। वो भी आज शाम तक सुलझ जाएगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोरात कल तक दिल्ली में थे। आज सब से मिलकर विचार विमर्श होगा। सब ठीक है। कुल 288 सीटों के बारे में चर्चा चल रही है, आप चिंता न करें, सब ठीक हो जाएगा।‘

महाराष्ट्र चुनाव से पहले पुणो में भारी मात्र में पैसों का लेनदेन हो रहा है। इस पर राउत ने कहा, कि ‘कल पुणो में दो गाड़ियां पकड़ी गईं, उनमें करीब 15 करोड़ रुपए थे। आपको पता होना चाहिए कि मैंने यहीं से कहा था कि एकनाथ शिंदे ने चुनाव जीतने के लिए एक बार फिर अपने लोगों को 50-50 करोड़ रुपए देने का इंतजाम कर लिया है। उसमें से 15 करोड़ रुपए की पहली किस्त लोगों को जा रही है। मैंने यह कहा था और इस संबंध में काम चल रहा है। इसमें से पहली किस्त सांगोला के गद्दार विधायक को जा रही थी।

उन्होंने करोड़ों के लेन देन की बात कही। बोले, अभी 5 करोड़ का हिसाब-किताब हो गया है। 10 करोड़ बाकी रह गए हैं। 5 करोड़ का हिसाब दिखाया गया है। दो गाड़ियां थीं। उसी विधायक के लोग गाड़ी में थे। एक फोन आया और एक गाड़ी छोड़ दी गई। वहां जो इंस्पेक्टर था, जिसे पहले इस विधायक ने अपने पास रखा था, उसे टोल पोस्ट पर भेजा गया। गाड़ी तो छोड़ दी गई लेकिन हमारे लोगों ने 5 करोड़ रुपए जब्त करवा लिए हैं। राज्य के करीब 150 विधायक हैं, जिनके पास अब तक यह पैसा पहुंचा है।‘ उन्होंने कहा, कि ‘मुख्यमंत्री के बंगले से फोन आया और पूरे मामले को दबाने की कोशिश की गई। हमारे पास इसके पूरे सबूत हैं, वो कौन थे ये जल्द ही सामने आएगा।‘

Exit mobile version