नेशनल डेस्क। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मंगलवार को भारी बारिश के बीच एक चौंकाने वाली घटना हुई। भक्ति पार्क और मैसूर कॉलोनी स्टेशन के बीच चल रही मोनो रेल अचानक बीच पुल पर रुक गई। जानकारी के अनुसार, यह घटना बिजली की सप्लाई बंद होने की वजह से हुई है। जैसे ही घटना की सूचना मिली, दमकल विभाग की टीम मौके पर रवाना हो गई। साथ ही ऑपरेशन और मेंटेनेंस टीमें भी तुरंत काम में जुट गईं ताकि मोनो रेल को फिर से चालू किया जा सके।
MMMOCL का आधिकारिक बयान आया सामने
महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMMOCL) ने इस घटना पर बयान जारी किया। उन्होंने कहा मोनो रेल तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते में रुक गई। यह समस्या बिजली आपूर्ति बंद होने से हुई। दमकल और तकनीकी टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गई हैं। यात्रियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। असुविधा के लिए हम खेद व्यक्त करते हैं और सामान्य सेवाएं जल्द बहाल होंगी। इसके अलावा जानकारी दी गई कि वडाला और चेंबूर के बीच मोनो रेल सेवाएं एक लाइन पर सुचारू रूप से जारी हैं।
#WATCH महाराष्ट्र: BMC, अग्निशमन विभाग और पुलिस की टीमें बिजली आपूर्ति की समस्या के कारण मुंबई के मैसूर कॉलोनी स्टेशन के पास फंसी मोनोरेल से यात्रियों को बचाने में लगी हुई हैं। pic.twitter.com/iSUe9TzKTK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 19, 2025
यात्रियों को बचाने के लिए चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन
मोनो रेल पुल पर फंसने से कई यात्री अंदर ही फंसे रह गए। भारी बारिश की वजह से बचाव कार्य और भी मुश्किल हो गया है। यात्रियों को बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद ली जा रही है। खबरों के अनुसार, जरूरत पड़ने पर खिड़की के शीशे काटकर भी यात्रियों को बाहर निकाला जाएगा।
मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश
मुंबई में पिछले कुछ दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। इस कारण शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रेलवे ट्रैक पर पानी भर जाने से मध्य रेलवे की मुख्य और हार्बर लाइन पर ट्रेन सेवाएं बाधित हो गईं। इस वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दी ये जानकारी
राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जानकारी दी है कि मुंबई में मंगलवार को रिकॉर्ड 300 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा, नांदेड़ जिले में 8 लोगों की मौत भी भारी बारिश के कारण हो गई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...