Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

पकड़ा गया मूसेवाला मर्डर का मास्टरमाइंड गैंगस्टर गोल्डी बराड़, कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया गया

December 2, 2022

पकड़ा गया मूसेवाला मर्डर का मास्टरमाइंड गैंगस्टर गोल्डी बराड़, कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया गया

अमृतसर: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को अमेरिका के कैलिफोर्निया में हिरासत में ले लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक गोल्डी को 20 नवंबर या उससे पहले हिरासत में लिया गया था। हालांकि अभी तक कैलिफोर्निया पुलिस ने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन इसकी जानकारी भारतीय खुफिया एजेंसियों तक पहुंच गई है। जिसके बाद वह अमेरिकी एजेंसियों से संपर्क कर रही है। बता दें कि गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के खिलाफ 2 पुराने मामलों में रेड कॉर्नर नोटिस पहले ही जारी किया जा चुका है। वह कुछ दिनों पहले राजनीतिक शरण लेकर कनाडा से कैलिफोर्निया भाग गया था।

गोल्डी बराड़ पर 2 करोड़ के इनाम का मूसेवाला के पिता ने किया था ऐलान 

आपको बता दें कि बीते दिन मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने गोल्डी बराड़ को न पकड़ने पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि पंजाब सरकार या भारतीय एजेंसियां ​​गोल्डी बराड़ पर 2 करोड़ रुपये का इनाम घोषित करें कि पता बताने वाले को उनके खाते से 2 करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा। अगर सरकार के पास पैसे नहीं हैं तो वह अपनी जमीन बेचकर दो करोड़ रुपए देंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें