Site icon Dainik Savera Times

राम कथाकार मोरारी बापू की पत्नी नर्मदाबेन का निधन, 79 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, PM मोदी ने जताया शोक

Morari Bapu News  :  गुजरात के भावनगर जिले में बुधवार को देश के प्रसिद्ध कथाकार मोरारी बापू की पत्नी नर्मदाबेन का बुधवार रात निधन हो गया है। वह 79 साल की थीं और पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। मोरारी बापू की मौजूदगी में उन्हें पैतृक गांव में ही अंतिम विदाई दी गई।

तलगाजर्दा गांव में ली अंतिम सांस
नर्मदाबेन ने बुधवार तड़के तलगाजर्दा गांव स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। वे कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं और दो दिन से कुछ खा भी नहीं रही थीं। उनका अंतिम संस्कार उसी दिन सुबह 9 बजे उनके घर पर ही किया गया, जिसमें मोरारी बापू खुद मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक
नर्मदाबेन के निधन की खबर मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरारी बापू को फोन करके शोक संवेदना प्रकट की। पीएम मोदी ने दुख की इस घड़ी में मोरारी बापू को सांत्वना दी।

चार बच्चों की मां थीं नर्मदाबा
मोरारी बापू और नर्मदाबेन की शादी गुजरात के वनोट गांव में हुई थी। उनके चार बच्चे हैं—एक बेटा और तीन बेटियां। नर्मदाबा हमेशा बापू की धार्मिक और सामाजिक यात्राओं में एक शांत लेकिन मजबूत साथी रही हैं।

तलगाजर्दा गांव में शोक की लहर
नर्मदाबा के निधन की खबर से तलगाजर्दा गांव में गहरा शोक फैल गया। गांव में उनके सम्मान में सभी दुकानें बंद रखी गईं और लोगों ने भारी संख्या में पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विदेशों में भी किया रामकथा का प्रचार
मोरारी बापू ने 1976 में पहली बार विदेश जाकर केन्या के नैरोबी में रामकथा का आयोजन किया था। तब से वे कई देशों में जाकर रामकथा का प्रचार कर चुके हैं। आज उनकी कथा को देश-विदेश में करोड़ों लोग सुनते हैं।

Exit mobile version