Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

2.5 लाख से भी ज्यादा युवाओं को मिलेगी नौकरी, मान सरकार लाएगी निवेश क्रांति

February 13, 2023

2.5 लाख से भी ज्यादा युवाओं को मिलेगी नौकरी, मान सरकार लाएगी निवेश क्रांति

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पंजाब में निवेश को लेकर अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, जबसे हमारी सरकार बनी है हम लगातार पंजाब में निवेश के अवसर बढ़ाने पर काम कर रहे हैं, पंजाब में हर क्षेत्र में निवेश के लिए अच्छे अवसर हैं, हमारे पास युवा शक्ति है जो काफ़ी स्किल्ड है। हमने पंजाब में इन्वेस्टमेंट लाने के लिए काफ़ी प्रयास किए हैं, बैंगलोर, चेन्नई, हैदराबाद और मुंबई शहर में मैंने ख़ुद जाकर उद्योगपतियों से बात की और उन्हें न्योता दिया किया वो पंजाब आए और पंजाब में निवेश करे। आम आदमी पार्टी की सरकार पूरी तरह से उनका सहयोग करेगी।

पंजाब में मान सरकार लाएगी निवेश क्रांति

– पंजाब में होगा 40000 करोड निवेश

– 2.5 लाख से भी ज्यादा युवाओं को मिलेगी नौकरी

-इंफ्रास्ट्रक्चर,मैन्युफैक्चरिंग, टेक्सटाइल और खेती बाड़ी से जुड़े क्षेत्रों में मिलेंगी नौकरियां

-रियल स्टेट, हाउसिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर में ही आएगा 12000 करोड़ का निवेश,1.25 लाख नौकरियां

-मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में होगा 7000 करोड़ का निवेश, 42000 युवाओं को मिलेगी नौकरी

-एलॉय स्टील सेक्टर पंजाब में करेगा 4000 करोड़ का निवेश, 10000 युवाओं को मिलेगी नौकरी

-टेक्सटाइल क्षेत्र में भी होगा बड़ा निवेश, करीब 3.5 हजार करोड़ होगा निवेश 14000 से भी ज्यादा युवाओं को मिलेगी नौकरी

-एग्रीकल्चर ऑफ फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में करीब 3000 करोड़ का होगा निवेश, 16000 से भी ज्यादा युवाओं को मिलेगी नौकरी

– 23 & 24 फ़रवरी को मोहाली में इन्वेस्टमेंट समिट होने जा रही है, हमने दस महीने में जितना निवेश लाया है, हमे उम्मीद है कि हम उसे दोगुना करने में सफल रहेंगे।

– आज पंजाब की क़ानून व्यवस्था में तेज़ी से सुधार आ रहा है, हमने लाल फ़ीताशाही को ख़त्म किया, सिंगल विंडो सिस्टम बनाया जिससे आज निवेशकों में एक नया विश्वास जगा है।

– पिछली सरकारों में परिवारवाद अंदर तक घुसा था, सारे बिज़नेस एक ही परिवार के नाम पर चलते थे, पर अब पंजाब में सबको बराबरी का दर्जा दिया जा रहा है।

– हमारी नीयत साफ़ है, हम पंजाब को रंगला पंजाब बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, अरविंद केजरीवाल जी और मैंने चुनाव के समय ये वादा किया था की पंजाब में निवेश वापस लाएँगे और दस महीनों के बाद हम दोनों ने जो सपना देखा था वो सच हो रहा है, हमारे पंजाब में देश भर से लोग निवेश करने आ रहे है और हमारी सरकार में विश्वास जता रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें