Rinku Priya Saroj : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे रिंकू सिंह को एक बड़ा तोहफा दिया है। क्रिकेटर अब यूपी सरकार में अफसर बनकर अपनी नई पारी की शुरूआत करेंगे। रिंकू सिंह को स्पोर्ट्स कोटे से डायरेक्ट सरकारी अधिकारी बनाया जा रहा है। सरकार ने उन्हें बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर नियुक्त करने का फैसला किया है।
खेल कोटे से मिली नौकरी
सरकार ने रिंकू सिंह की क्रिकेट में शानदार उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें खेल कोटे के तहत यह नौकरी देने का फैसला किया है। रिंकू अब सरकारी अधिकारी बन जाएंगे।
जल्द मिलेगा अपॉइंटमेंट लेटर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार ने रिंकू सिंह से उनके जरूरी दस्तावेज मांगे हैं। उन्हें कहा गया है कि वह अपने कागज़ात ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करें। जैसे ही दस्तावेजों का सत्यापन पूरा होगा, रिंकू को नियुक्ति पत्र (Appointment Letter) दे दिया जाएगा।
कहां मिलेगी पोस्टिंग?
रिंकू सिंह को अलीगढ़ जिले में ‘अमीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी’ के पद पर तैनात किया जाएगा। यह उनके ही गृह जनपद में है।
रिंकू सिंह की पारिवारिक…
रिंकू सिंह का परिवार साधारण है। वे अलीगढ़ के रहने वाले हैं। उनके पिता गैस सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। शुरुआत में रिंकू भी पिता की मदद किया करते थे। लेकिन उन्होंने क्रिकेट में अपनी मेहनत और लगन से बड़ा नाम कमाया।
सगाई को लेकर चर्चा में रहे रिंकू सिंह
हाल ही में रिंकू सिंह ने समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से सगाई की है। प्रिया सरोज मछलीशहर लोकसभा सीट से सांसद हैं। जल्द ही दोनों की शादी भी होने वाली है।

