Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुक्तसर में बड़ा हादसाः नहर में गिरी प्राइवेट बस, आठ की मौत, 10 घायल, 40 लोगों को बचाया गया

September 19, 2023

मुक्तसर में बड़ा हादसाः नहर में गिरी प्राइवेट बस, आठ की मौत, 10 घायल, 40 लोगों को बचाया गया

मुक्तसर (सूरज)ः मुक्तसर जिले के मुक्तसर-कोटकापुरा मार्ग पर स्थित झबेलवाली गांव के पास एक निजी बस के नहर में गिरने से आठ यात्रियों की मौत हो गई है और 10 लोग घायल हो गये हैं। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा गया है। वहीं, बताया जा रहा है कि इस बस में करीब 45 लोग सवार थे जिसमें से 40 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है। बाकी लोगों की अभी तलाश जारी है। दुर्घटना बारे मुक्तसर एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल ने बताया है कि यह दुर्घटना बारिश के कारण बस स्लीप हो कर बस नहर में जा गिरी। जिससे ये दुर्घटना हुई है। इस दुर्घटना में कुल आठ लोगों की मौत हो गई है। एसएसपी ने बताया कि इस बस में करीब 45 लोग सवार थे। वहीं, अभी बचाव कार्य जारी है।

घटना को लेकर सीएम भगवंत मान ने किया ट्वीट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें