Site icon Dainik Savera Times

MI vs RCB : मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी; बुमराह और रोहित की वापसी

MI vs RCB : मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में सोमवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा ने टीम में वापसी की है। मुंबई के कप्तान हार्दकि पांडय़ा ने टॉस जीतने के बाद कहा कि उन्होंने ओस को ध्यान में रखते हुए पहले गेंदबाजी का निर्णय किया है। टीम के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि अब लय में लौटने का समय आ गया है। हार्दिक ने कहा कि उनकी टीम ने अब तक अच्छी क्रिकेट खेली है लेकिन उनकी टीम कुछ अहम पलों को अपने पक्ष में भुना नहीं पाई है। हार्दिक ने कहा कि टीम में रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह दोनों की वापसी हुई है।

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि वह भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी ही करते लेकिन उन्होंने कहा कि पिच में अधिक बदलाव नहीं आएगा। पाटीदार ने कहा कि उनकी टीम अंक तालिका को नहीं अच्छी क्रिकेट खेलने की ओर देख रही है। पाटीदार ने कहा कि उनके गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आरसीबी की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

 

 

देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस : रायन रिकल्टन, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, हार्दिक पांडय़ा (कप्तान), मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, विग्नेश पुथुर

इम्पैक्ट सब : रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, अश्विनी कुमार, राज बावा, रॉबिन मिंज

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिकक्ल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पांडय़ा, भुवनेश्वर कुमार, जॉश हेजलवुड, यश दयाल

इम्पैक्ट सब : सुयश शर्मा, रसिख डार, स्वास्तिक चिकारा, जेकब बेथेल, स्वप्निल सिंह

Exit mobile version