Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल दहला देने वाली वारदात, कुशीनगर एक्सप्रेस के टॉयलेट में मिला 5 साल की बच्ची का शव, मचा हड़कंप

August 23, 2025

दिल दहला देने वाली वारदात, कुशीनगर एक्सप्रेस के टॉयलेट में मिला 5 साल की बच्ची का शव, मचा हड़कंप

नेशनल डेस्क। मुंबई की आर्थिक राजधानी में एक बेहद डरावनी घटना सामने आई। कुर्ला स्थित लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) पर शनिवार को यात्रियों और रेलवे पुलिस के होश उड़ गए, जब गोरखपुर से आने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस के एसी कोच के टॉयलेट के डस्टबिन में 6 साल के बच्ची का शव मिला। जैसे ही यह मामला सामने आया, स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। रेलवे पुलिस (GRP) ने तुरंत कोच खाली कराया और क्राइम ब्रांच की टीम को मौके पर बुलाया।

शुरुआती जांच में सामने आया ये मामला
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि बच्ची की हत्या करके उसका शव ट्रेन के टॉयलेट में रखा गया था। जानकारी के मुताबिक, मृतक बच्चा सूरत में अपने परिवार के साथ रहता था।आरोपी रिश्तेदार ही निकला, जिसने पहले बच्ची का सूरत से अपहरण किया और नासिक पहुंचा। वहां से दोनों ने कुशीनगर एक्सप्रेस पकड़ ली और सफर के दौरान ही मासूम की हत्या कर दी।

 

टॉयलेट के डस्टबिन में मिला सबूत

जांचकर्ताओं का मानना है कि आरोपी ने शव छिपाने के लिए एसी कोच के टॉयलेट का डस्टबिन इस्तेमाल किया। यह दृश्य इतना भयावह था कि पुलिसकर्मी भी डर गए। GRP अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी ने ट्रेन में कहां और कैसे वारदात को अंजाम दिया।

 

संदिग्ध आरोपी की तलाश
सूत्रों के अनुसार शक की सुई बच्ची के ही सगे भाई पर जा रही है। माना जा रहा है कि उसने पहले अपहरण किया और ट्रेन में हत्या की। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया है। अब उसकी तलाश के लिए क्राइम ब्रांच की कई टीमें तैनात कर दी गई हैं।

यात्रियों में रहा डर का माहौल
इस सनसनीखेज घटना की खबर से ट्रेन यात्रियों में डर का माहौल बन गया। बच्ची की मां जब GRP थाने पहुंची, तो वह बेसुध होकर रो पड़ी। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और सच सामने लाया जाएगा।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें