Rohit Sharma : मुंबई इंडियंस के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि क्यों उन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में रोहित ने 81 रनों की शानदार पारी खेली, जिसकी बदौलत मुंबई ने अहम जीत हासिल की और टूर्नामेंट में अपना सफर आगे बढ़ाया।
उतार-चढ़ाव भरे सीजन में रोहित की धमाकेदार वापसी
हालांकि, इस सीजन रोहित शर्मा का प्रदर्शन बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा। पूरे लीग चरण में उनका बल्ला कुछ खास नहीं बोला, लेकिन एलिमिनेटर जैसे बड़े मुकाबले में उन्होंने अपनी अनुभवी क्लास और आत्मविश्वास से सभी को प्रभावित किया। उनकी इस पारी में जहां दमदार स्ट्रोक्स देखने को मिले, वहीं किस्मत ने भी साथ दिया कई बार उनके कैच छूटे।
मुझे और अर्धशतक लगाने थे… रोहित का बयान
प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के बाद रोहित ने अपने प्रदर्शन पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा: “मैंने इस सीजन सिर्फ चार फिफ्टी बनाई हैं। निश्चित तौर पर और ज्यादा अर्धशतक लगाना अच्छा लगता। एक टीम के तौर पर हमारे लिए ये दिन काफी अच्छा रहा। मैं जानता हूं कि एलिमिनेटर जैसे मुकाबले कितने महत्वपूर्ण होते हैं। मैं हमेशा मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं और यह सुनिश्चित करता हूं कि टीम को आगे कैसे ले जाया जाए।”
He is in the mood tonight 😎
Rohit Sharma, the 𝐁𝐢𝐠 𝐌𝐚𝐭𝐜𝐡 𝐏𝐥𝐚𝐲𝐞𝐫 🫡
Updates ▶ https://t.co/R4RTzjQfph #TATAIPL | #GTvMI | #Eliminator | #TheLastMile | @ImRo45 pic.twitter.com/WJsarasZuI
— IndianPremierLeague (@IPL) May 30, 2025
रोहित ने आगे कहा कि उन्होंने इस टूर्नामेंट में पहले भी कई अच्छे शॉट खेले लेकिन उनमें आउट हो गए थे। उन्होंने माना कि इस मैच में किस्मत उनके साथ थी। प्लेयर ने आगे कहा कि “कुछ कैच छूटे और इसका मुझे पूरा फायदा उठाना था। ओस की वजह से गेंदबाजी करना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन हमारे गेंदबाजों ने शानदार काम किया।”
बेयरस्टो के साथ साझेदारी पर बोले रोहित
रोहित ने जॉनी बेयरस्टो के साथ ओपनिंग को लेकर कहा कि उन्होंने बेयरस्टो को वर्षों से इस फॉर्मेट में खेलते देखा है और उनकी टी20 अनुभव क्षमता ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में मदद की।
तीसरे सबसे उम्रदराज प्लेयर ऑफ द मैच बने रोहित
गुजरात के खिलाफ यह रोहित शर्मा का इस सीजन का दूसरा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड था और उनके करियर का कुल 21वां। इस उपलब्धि के साथ रोहित आईपीएल इतिहास में तीसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए जिन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता।
अनिल कुंबले: 38 साल 219 दिन
ब्रैड हॉज: 38 साल 144 दिन
रोहित शर्मा: तीसरे स्थान पर

