Site icon Dainik Savera Times

Mussoorie Accident: उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसाः 5 छात्रों की मौत, एक युवती गंभीर रूप से घायल

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून में मसूरी मार्ग पर शनिवार सुबह एक अनियंत्रित वाहन के निचली सड़क पर गिर जाने से उसमें सवार चार युवकों और एक युवती की मौत हो गई जबकि एक युवती को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि मसूरी में झड़ीपानी रोड पर पानी वाले बैंड के पास एक वाहन ऊपर की सड़क से अनियंत्रित होकर नीचे की सड़क पर जा गिरा।

वाहन में कुल छह युवक, युवती सवार थे। उन्होंने बताया कि तीन युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि एक युवक, युवती ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक अन्य युवती गंभीर अवस्था में उपचाराधीन है। ये सभी स्थानीय एक इंस्टिट्यूट के छात्र, छात्र बताए गए हैं।

Exit mobile version