Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

जरुर पढ़ें आज का राशिफल नहीं तो हो सकता है…

December 11, 2023

जरुर पढ़ें आज का राशिफल नहीं तो हो सकता है…

आज का राशिफल। 11 दिसंबर, 2023

मेष
आज आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। सहकर्मियों के साथ झगड़ा हो सकता है। आपकी छोटी-छोटी गलतियों को लोग बड़ा करके दिखायेंगे। पुरानी बातें दोबारा सामने उभर के आ सकती हैं। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा।

वृष
आज सुबह से आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों की योजना बना सकते हैं। आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। आपको व्यवसाय में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ अपने मन की इच्छाओं को शेयर करना हितकर होगा।

मिथुन
आज परिवार के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। रुके हुए काम को पूरा करने में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। कारोबार वृद्धि के लिए लोन ले सकते हैं। दूसरों की मदद करने से आत्मिक संतोष की अनुभूति होगी।

कर्क
आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। बुद्धिमान लोगों की संगत प्राप्त होगी। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से आपको बचना चाहिये। किसी नई विधा का प्रयोग आप सीख सकते हैं। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।

सिंह
आज अनावश्यक खर्चों के कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है। बच्चों की गलत गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। आप काफी व्यस्त रहेंगे। कारोबार में मनोनुकूल परिणाम मिलने की संभावना कम हैं। विरोधी आपकी आलोचना करेंगे।

कन्या
आज घर की साज-सजावट पर ध्यान देंगे। दोस्तों के साथ दर्शनीय स्थल का आनंद ले सकते हैं। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठाएंगे। नवविवाहित जोड़े फैमिली प्लानिंग को लेकर विचार कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन बेहद सुखद रहेगा।

तुला
आज युवा वर्ग गलत वृत्तियों की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है,जो भी काम करें पहले उसकी योजना बना लें। अनुचित खानपान के कारण पाचन खराब होने की आशंका है।

वृश्चिक
आज प्रभावशाली लोगों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। कामकाजी महिलाओं के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। व्यवसाय में तेजी रहेगी। पहले हुए नुकसान की भरपाई हो सकती है। घर के किसी सदस्य के विवाह को लेकर चर्चा जोर पकड़ेगी।

धनु
आज नौकरी पेशा लोग अपनी जॉब को लेकर थोड़े तनाव में रहेंगे। मानसिक रूप से थोड़े परेशान हो सकते हैं। बेवजह के मामलों में आपको फंसने से बचना चाहिए। संतान पक्ष से आपको खुशखबरी मिल सकती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें।

मकर
आज प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन बहुत सुखमय रहेगा। नई जॉब की शुरुआत हो सकती है। नई संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे।

कुंभ
आज आप अपने काम को लेकर दूसरों पर निर्भर रहेंगे। पड़ोसियों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। कार्यक्षेत्र में आप बड़ा प्रयोग करना चाहते हैं,लेकिन उसे करने में आपको कठिनाई महसूस होगी। सीनियर्स आपकी बातों को काफी गंभीरता से लेंगे।

मीन
आज व्यवसाय में आपको अपने ग्राहकों के साथ अच्छा व्यवहार रखना चाहिए। किसी जरूरी काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपको कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा। बच्चे अपने घर के बुजुर्गों के साथ समय बिताना पसंद करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें