Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

लोगों को विकल्प उपलब्ध कराएगा MVA, गठबंधन में किसी में वर्चस्व की भावना नहीं : Sharad Pawar

July 20, 2024

लोगों को विकल्प उपलब्ध कराएगा MVA, गठबंधन में किसी में वर्चस्व की भावना नहीं : Sharad Pawar

पुणो : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार को कहा कि महा विकास आघाडी (एमवीए) गठबंधन आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एकजुट होकर काम करेगा और महाराष्ट्र के लोगों को विकल्प उपलब्ध कराएगा। पवार ने यहां संवाददाताओं से कहा कि शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), राकांपा (एसपी) और कांग्रेस के गठबंधन में किसी में वर्चस्व की भावना नहीं है। एमवीए ने संसदीय चुनावों में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य की 48 लोकसभा सीट में से 30 पर जीत हासिल की थी।

पवार ने कहा, कि ‘जो भी मुद्दे सामने आएंगे, हम उन्हें सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा लेंगे। अधिक अपेक्षाएं और मांगें रखने में कोई दिक्कत नहीं है। लोकसभा चुनावों के दौरान भी ऐसी ही अपेक्षाएं एवं मांगें थीं, लेकिन हमने उनका समाधान किया।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा से कोई उनके पाले में वापस आएगा, शरद पवार ने कहा, कि ‘जिन लोगों ने लोकसभा चुनावों में हमारे उम्मीदवारों के लिए काम किया, वे हमारे लोग हैं और उनके हितों की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है।’’ पवार ने कोल्हापुर के विशालगढ़ किले में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान हुई हिंसा पर कहा कि किले के पास रहने वाले लोगों को निष्कासित करना अनावशय़क था और यहां तक कि अब उच्च न्यायालय ने भी हस्तक्षेप किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें