Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Poor Lady, बहुत थक गई थी… राष्ट्रपति पर सोनिया गांधी के टिप्पणी से भड़के नड्डा, बोले कांग्रेस माफी मांगे

January 31, 2025

Poor Lady, बहुत थक गई थी…  राष्ट्रपति पर सोनिया गांधी के टिप्पणी से भड़के नड्डा, बोले कांग्रेस माफी मांगे

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर कांग्रेस की संपूर्ण नेता सोनिया गांधी की टिप्पणी के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी ने कांग्रेस और गांधी परिवार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और राष्ट्रपति और आदिवासी समुदाय से माफी मांगने की मांग की है। दरअसल, संसद के बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर सोनिया गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई। सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर उन्हें “पुअर लेडी” यानी बेचारी महिला कहकर तंज कसा। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

“पुअर लेडी,” राष्ट्रपति बहुत थक गई थीं…

दरअसल, जब सोनिया गांधी से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर सवाल किया गया, तो शुरुआत में उन्होंने मीडिया को कोई जवाब नहीं दिया। हालांकि, इस दौरान सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी आपस में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए दिखाई दिए। इसके बाद सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति के भाषण पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह झूठे वादों पर आधारित था। साथ ही राहुल गांधी ने इसे बोरिंग बताया। इस पर सोनिया गांधी ने कहा, “पुअर लेडी,” और आगे कहा कि राष्ट्रपति बहुत थक गई थीं।

बीजेपी का आक्रोश

बीजेपी ने सोनिया गांधी की इस टिप्पणी को लेकर तीव्र प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस पर कड़ा बयान दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया और कहा कि सोनिया गांधी ने “पुअर थिंग” शब्द का इस्तेमाल किया है, जो पूरी तरह से अनुचित और अपमानजनक है। जेपी नड्डा ने कहा, “मैं और बीजेपी का हर एक कार्यकर्ता इस शब्द का कड़ा विरोध करता है।” उन्होंने कहा कि यह शब्द कांग्रेस की गरीब विरोधी और आदिवासी विरोधी प्रकृति को दर्शाता है।

माफी की मांग

बीजेपी अध्यक्ष ने कांग्रेस से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और आदिवासी समुदाय से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की। उनका कहना था कि इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल कांग्रेस के असंवेदनशील रवैये को दर्शाता है और यह पूरे आदिवासी समाज के प्रति अपमानजनक है।

राष्ट्रपति मुर्मू का अभिभाषण

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों को संबोधित करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों का विवरण दिया। उन्होंने बताया कि भारत जल्दी ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में बढ़ रहा है। इसके अलावा, राष्ट्रपति ने केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं और उनके समाज में आने वाले बदलावों के बारे में भी जानकारी दी। बीजेपी और कांग्रेस के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर टिप्पणी को लेकर एक नई राजनीतिक बहस शुरू हो गई है। बीजेपी ने कांग्रेस और सोनिया गांधी की बयानबाजी की कड़ी निंदा की है और उनसे माफी की मांग की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें