इंटरनेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नामीबिया ने उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा है। उन्हें यह सम्मान बुधवार को नामीबिया के राष्ट्रपति डॉ. नेटुम्बो नंदी-नदैतवा ने प्रदान किया। प्रधानमंत्री मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्वित्चिया मिराबिलिस’ से सम्मानित किया गया है, जो नामीबिया का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है।
27वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
प्रधानमंत्री मोदी के लिए यह 27वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है, जो मई 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से मिला है। इससे पहले भी उन्हें कई देशों की ओर से इस तरह के सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।
द्विपक्षीय वार्ता और समझौते
सम्मान प्रदान किए जाने से पहले, प्रधानमंत्री मोदी और नामीबिया के राष्ट्रपति नंदी-नदैतवा के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस दौरान भारत और नामीबिया ने ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवा, और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए चार महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
#WATCH | Windhoek: PM Narendra Modi conferred with the Order of the Most Ancient Welwitschia Mirabilis, the highest civilian award of Namibia. President of Namibia, Dr Netumbo Nandi-Ndaitwah presented the award to him.
(Video: ANI/DD News) pic.twitter.com/t6e7IAHauq
— ANI (@ANI) July 9, 2025
नामीबिया की राष्ट्रपति का बयान
नामीबिया की राष्ट्रपति डॉ. नंदी-नदैतवा ने कहा, “भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्वित्चिया मिराबिलिस’ प्रदान करना मेरे लिए गर्व की बात है। प्रधानमंत्री मोदी ने नामीबिया और दुनिया भर में सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है।”
#WATCH | Windhoek: PM Narendra Modi conferred with the Order of the Most Ancient Welwitschia Mirabilis, the highest civilian award of Namibia.
PM Modi says, “… It is a witness to the everlasting friendship between India and Namibia and I feel very proud to be associated with… pic.twitter.com/l0JJg0BgT7
— ANI (@ANI) July 9, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने जताया आभार
सम्मान मिलने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “यह मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात है। मैं राष्ट्रपति, नामीबिया सरकार और नामीबिया की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। मैं यह सम्मान 140 करोड़ भारतीयों की ओर से विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूं।” उन्होंने यह भी कहा, “भारत और नामीबिया के बीच यह मित्रता हमारे साझा संघर्ष, सहयोग और विश्वास पर आधारित है। हम हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहे हैं और भविष्य में भी हम विकास की दिशा में एक-दूसरे का हाथ थामे आगे बढ़ेंगे।”
दूसरे देशों से भी मिले सम्मान
यह सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के लिए अकेला नहीं था। इससे पहले, प्रधानमंत्री को ब्राजील के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस’ से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा, त्रिनिदाद एंड टोबैगो ने उन्हें ‘ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ और घाना ने ‘ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ सम्मान से नवाजा था। इस तरह से प्रधानमंत्री मोदी के अंतरराष्ट्रीय कद और भारत के साथ अन्य देशों के संबंधों में लगातार मजबूत हो रहे हैं।

