नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर में राज्यसभा की चार सीटों पर हुए चुनावों के नतीजे घोषित हो गए हैं। इन नतीजों में नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि एक सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को जीत मिली है।
यह भी पढ़ें: इस मशहूर एक्ट्रेस का निधन, मनोरंजन जगत और फैंस में शोक की लहर
नेशनल कॉन्फ्रेंस के तीन विजयी उम्मीदवार हैं, चौधरी मोहम्मद रमजान, सज्जाद अहमद किचलू और शमी ओबेरॉय। वहीं, बीजेपी के सत शर्मा ने चौथी सीट अपने नाम की। सत शर्मा इस समय जम्मू-कश्मीर बीजेपी के अध्यक्ष हैं और उन्हें कुल 32 वोट मिले। एनसी के चौधरी मोहम्मद रमजान को 58 वोट मिले। उनका मुकाबला बीजेपी के अली मोहम्मद मीर से था।
दूसरी सीट पर एनसी के सज्जाद अहमद किचलू ने बीजेपी के राकेश महाजन को हराया। इस चुनाव में कांग्रेस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) ने भी नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवारों का समर्थन किया था, जिससे एनसी को बड़ी बढ़त मिली। जीत की घोषणा के बाद फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला विधानसभा में मौजूद रहे और विजेताओं को बधाई दी। बताया जा रहा है कि उमर अब्दुल्ला जल्द ही श्रीनगर में मीडिया को संबोधित करेंगे।
यह भी पढ़ें: ‘बिहार को अब लालटेन की जरूरत नहीं’, पीएम मोदी ने RJD पर कसा तंज
राज्यसभा की इन चार सीटों के लिए चुनाव आयोग ने तीन अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की थीं। दो सीटों पर अलग-अलग मतदान हुआ, जबकि बाकी दो सीटों पर एक ही अधिसूचना के तहत चुनाव कराए गए थे। चारों सीटों के लिए मतदान शुक्रवार को हुआ था और अब सभी नतीजे घोषित कर दिए गए हैं।