Site icon Dainik Savera Times

उत्तरकाशी में कुदरत का कोहराम… 34 सैकेंड में बह गए गांव के गांव, सामने आई दिल दहला देने वाली VIDEO

नेशनल डेस्क। उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में बादल फटने से भारी तबाही मच गई। इस कारण खीरगंगा में भयंकर बाढ़ आ गई। जिलाधिकारी (डीएम) प्रशांत आर्य ने बताया कि इस आपदा में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोग अब भी मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं। बाढ़ के पानी को अपनी ओर आते देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोग डर से चीखते-चिल्लाते घरों से बाहर भागे। कई गांव इस सैलाब की चपेट में आ गए हैं। पानी और मलबा कई होटलों और दुकानों में घुस गया है।

 

धराली बाजार पूरी तरह तबाह
धराली का बाजार पूरी तरह बर्बाद हो गया है। कई होटल और दुकानें टूट गई हैं। हादसे के बाद के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिन्हें देखकर तबाही का अंदाजा लगाया जा सकता है।

 

मुख्यमंत्री ने जताया दुख, बचाव कार्य जारी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने बताया कि राहत और बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन और अन्य टीमें युद्ध स्तर पर काम कर रही हैं। वे खुद वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं।

 

सेना का कैंप और हेलीपैड भी तबाह
हर्षिल क्षेत्र में सेना के बेस कैंप के पास बहने वाला तेलगाड़ नाला भी उफान पर आ गया। इससे सेना का कैंप और हेलीपैड तबाह हो गया। इस वजह से वहां के लोगों में और ज्यादा डर का माहौल बन गया है।

 

गंगोत्री हाईवे भी बंद
तेज बहाव और मलबे की वजह से गंगोत्री जाने वाला हाईवे भी बंद हो गया है। इससे क्षेत्र का संपर्क बाकी इलाकों से टूट गया है।

 

नीचे के इलाकों में भारी नुकसान
बाढ़ का असर सिर्फ पहाड़ी इलाकों तक ही सीमित नहीं रहा। निचले इलाकों में भी भारी तबाही हुई है। कई घर और होटल मलबे में दब गए हैं और कुछ लोग अब भी लापता हैं।

 

प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
लोगों की मदद के लिए जिला प्रशासन ने इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं:

हेल्पलाइन नंबर:

 

Exit mobile version