Site icon Dainik Savera Times

नवजोत सिंह सिद्धू ने की CM Mann की तारीफ, ट्वीट कर लिखी ये बातें

चंडीगढ़ : कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की तारीफ की है। उन्होंने एक ट्वीट शेयर करते हुए लिखा, ”अच्छे कर्म अपने आप ही बोलते हैं, जीभ केवल उनकी व्याख्या करती है, आपके भाव की सराहना करें। माफिया को आपके संरक्षण की मेरी तीखी आलोचना के बावजूद, यह एक ऐसी चीज है जो प्रशंसा की पात्र है।

आपको बता दें कि बीते दिन बुधवार को सीएम् मान ने पुंछ आतंकी हमले में शहीद हुए 4 जवानों के परिवारों से दुख सांझा करने उनके घर पहुंचे थे। वहीं इस दौरान उन्होंने शहीदों के परिवार को 1-1 करोड़ रुपए के चैक भेंट किए। इसी बात को लेकर नवजोत सिद्धू ने सीएम मान की तारीफ की है।

Exit mobile version