Site icon Dainik Savera Times

NCM ने विदेश मंत्रालय की मदद से Shaheed Bhagat Singh के प्रपौत्र करणवीर सिंह की कनाडा से हुई सफल वापसी

नई दिल्ली : राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने विदेश मंत्रालय के सहयोग से स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह के परपोते करणवीर सिंह की भारत वापसी को सफलतापूर्वक संभव बनाया। करणवीर सिंह 2018 में पढ़ाई के लिए कनाडा गए थे, अंशकालिक कर्मचारी के रूप में एक संगठन में शामिल हुए। COVID-19 महामारी के वर्षों में यानी 2020-21 में, उन्हें अपने संगठन में कठिनाइयों का सामना करना शुरू हो गया। उनकी उपेक्षा की गई और उन्हें सामान्य से कम काम सौंपा गया, जिसके कारण धीरे-धीरे उन्हें नौकरी से हटा दिया गया।

परिणामस्वरूप, उन्हें मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ा और अपने परिवार से उनका संपर्क टूट गया। इसके बाद, उन्हें कनाडाई सीमा सेवा एजेंसी (सीबीएसए) ने हिरासत में ले लिया। स्थिति की तात्कालिकता को पहचानते हुए एनसीएम के माननीय अध्यक्ष, इकबाल सिंह लालपुरा ने 31 जनवरी, 2024 को माननीय विदेश मंत्री, एस जयशंकर को एक पत्र लिखा, जिसमें करणवीर सिंह की तत्काल स्वदेश वापसी का अनुरोध किया गया।

16 फरवरी 2024 को तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए, विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की कि टोरंटो में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने करणवीर सिंह के परिवार और सीबीएसए दोनों से संपर्क किया था। सहयोगात्मक प्रयासों के माध्यम से विदेश मंत्रालय और सीबीएसए ने करणवीर सिंह की भारत वापसी का मार्ग प्रशस्त करते हुए आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने में मदद की। करणवीर सिंह 25 फरवरी 2024 को भारत पहुंचे और मामले का सफल निष्कर्ष निकाला।

Exit mobile version