Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस जिले में पेट्रोल डालकर पड़ोसियों ने युवक को जलाया, घेरकर लगाई आग, भारी पुलिस फोर्स तैनात

November 18, 2024

इस जिले में पेट्रोल डालकर पड़ोसियों ने युवक को जलाया, घेरकर लगाई आग, भारी पुलिस फोर्स तैनात

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां, बताया जा रहा है कि जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के परहा मऊ रंगडीह गांव में भूमि विवाद को लेकर बीती रात पड़ोसियों ने एक युवक पर पेट्रोल डाल आग लगा दी। इस घटना में युवक गंभीर रूप से झुलस गया। इलाज के लिए उसे मंडलीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया, मौके की स्थिति को देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

जमीन को लेकर चल रहा था विवाद
सरायमीर थाना क्षेत्र के परहा मऊ रंगडीह गांव निवासी 30 वर्षीय गुलशन का उसके गांव के कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। गुलशन पड़ोस के गांव में दूध लेने गया था। जब वह पैदल घर की ओर लौट रहा था, इसी दौरान उसके विपक्षी दो युवक आ गए। दोनों पक्षों में गाली-गलौज होने लगी और नौबत हाथापाई तक आ गयी। इसके बाद विपक्षी युवक ने फोन कर घर से कुछ और लोगों को बुला लिया। पास में एक व्यक्ति पेट्रोल बेच रहा था। विपक्षी युवक ने पेट्रोल से भरा गैलन गुलशन के ऊपर डाल दिया और आग लगा दी।

परिवार के लोगों ने मौके पर पहुंच कर बुझाई आग
जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी पहुंच गए किसी तरह से आग पर काबू पाया गया । युवक को लेकर परिवार वाले फूलपुर में निजी डॉक्टर के पास पहुंचे। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची। युवक को लेकर मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।

सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण चिराग जैन पहुंचे अस्पताल
घटना की सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण चिराग जैन मंडलीय अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। मौके की स्थिति को देखते हुए भारी मात्रा में गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। सरायमीर थानाध्यक्ष यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि दो युवकों में आपस में विवाद के बाद घटना हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें