नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की और राज्य की जनता को अपने संबोधन से संबोधित किया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर पाकिस्तान पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने पड़ोसी देश को सख्त संदेश देते हुए कहा नया भारत किसी परणामु धमकियों से नहीं डरता है, ये घर में घुसकर मारता है।
पाकिस्तान पर निशाना:
पीएम मोदी ने पाकिस्तान द्वारा किए गए आतंकवादी हमलों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान से आए आतंकियों ने हमारी बहनों-बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था। हमने ऑपरेशन सिंदूर करके आतंकी ठिकानों को उजाड़ दिया। हमारे वीर जवानों ने पलक झपकते ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया।” पीएम मोदी ने कहा कि ये नया भारत है, ये किसी की परणामु धमकियों से डरता नहीं। ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है।
पीएम मोदी ने अपने भाषण में बताया कि भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए चार प्रमुख स्तंभ हैं, महिला, युवा, गरीब और किसान। उन्होंने कहा, “आज इन चारों से संबंधित योजनाएं राष्ट्र को समर्पित की गई हैं… हमारी नारी शक्ति हमारे राष्ट्र की प्रगति का आधार है। अगर मां स्वस्थ रहती है, तो पूरा घर ठीक रहता है। अगर मां बीमार हो जाती है, तो पूरे परिवार की व्यवस्था चरमरा जाती है।”
#WATCH | Dhar, Madhya Pradesh | Addressing a public rally, PM Modi says, “Abhi kal hi desh aur duniya ne dekha hai fir ek Pakistani aatanki ne ro ro kar apna haal bataya hai. Ye naya Bharat hai. Ye kisi ki parmanu dhamki se darta nahi hai… Ghar mein ghus ke maarta hai…”
“The… pic.twitter.com/ZP1oPOi9Nx
— ANI (@ANI) September 17, 2025
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और सुमन सखी चैटबॉट का शुभारंभ:
प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में सीधे धनराशि भी हस्तांतरित की। इसके अलावा, सुमन सखी चैटबॉट का भी शुभारंभ किया गया, जो मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैलाने का काम करेगा। इस अवसर पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार और 8वें राष्ट्रीय पोषण माह अभियान का भी आगाज किया गया।
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान:
प्रधानमंत्री मोदी ने खासतौर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण पर जोर दिया। उन्होंने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत की, जो माताओं और बहनों को समर्पित है। उन्होंने इस अभियान को महिलाओं के स्वस्थ्य जीवन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता के रूप में प्रस्तुत किया।
#WATCH | Dhar, Madhya Pradesh | PM Modi transfers funds under the Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana directly into the bank accounts of eligible women across the country, launches the Suman Sakhi Chatbot, to raise awareness on maternal and child health, and also launches the… pic.twitter.com/nL119keDvF
— ANI (@ANI) September 17, 2025
हैदराबाद मुक्ति दिवस का महत्व:
साथ ही पीएम मोदी ने 17 सितंबर के ऐतिहासिक महत्व का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा, “आज का दिन ऐतिहासिक है क्योंकि इस दिन भारतीय सेना ने हैदराबाद को आज़ाद कराया और उसके अधिकारों की रक्षा की। हमारी सरकार ने इस दिन को हैदराबाद मुक्ति दिवस के रूप में मनाना शुरू किया और इसे अमर बना दिया।”
पीएम मित्र पार्क का उद्घाटन:
प्रधानमंत्री ने पीएम मित्र पार्क का उद्घाटन भी किया, जो 2,150 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है। इस पार्क में विश्वस्तरीय सुविधाएं, जैसे कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट, सौर ऊर्जा संयंत्र, और आधुनिक सड़कें उपलब्ध हैं, जो इसे एक आदर्श औद्योगिक नगरी बनाती हैं। इससे क्षेत्र के कपास उत्पादकों को भी फायदा होगा और किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा।
#WATCH | Dhar | Madhya Pradesh CM Dr Mohan Yadav says, “… We are fortunate that PM Modi is celebrating his birthday in our Adivasi-anchal… In the last 11 years, India has made those achievements that seemed to be just an imagination…”
(Source: ANI/DD) pic.twitter.com/nSEY5E7T5x
— ANI (@ANI) September 17, 2025
मुख्यमंत्री का आभार:
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, “हम भाग्यशाली हैं कि पीएम मोदी अपना जन्मदिन हमारे आदिवासी अंचल में मना रहे हैं। पिछले 11 वर्षों में, भारत ने वो उपलब्धियां हासिल की हैं जो केवल एक कल्पना लगती थीं।”

