Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

एनआईए ने आतंकी लखबीर सिंह उर्फ लंडा पर 15 लाख का ईनाम किया घोषित

February 16, 2023

एनआईए ने आतंकी लखबीर सिंह उर्फ लंडा पर 15 लाख का ईनाम किया घोषित

चंडीगढ़: नैशनल इन्वैस्टिगेशन एजैंसी (एनआईए) ने फरार आतंकी लखबीर सिंह संधू उर्फ लंडा पर 15 लाख रुपए का ईनाम घोषित किया है। तरनतारन निवासी लखबीर सिंह के बारे में मिली जानकारी के अनुसार वह कनाडा के अल्बर्टा के एडमोंटन में रहता है। एनआईए ने लखबीर सिंह के खिलाफ 20 अगस्त 2022 को आईपीसी की धारा 120बी, 121 और 121ए और गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम-1967 की धारा 17,18,18बी और 38 के तहत एक मामला दर्ज किया था। मोहाली में पंजाब इटैलीजैंस हैडक्वार्टर पर हुए आरपीजी अटैक में लखबीर सिंह लंडा एनआईए को वांछित है। एनआईए के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि लखबीर सिंह उर्फ लंडा की गिरμतारी के लिए उपयोगी सूचना देने वाले को 15 लाख रुपए के ईनाम की घोषणा की गई है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

 

एनआईए ने लंडा के खिलाफ यह मामला तब दर्ज किया था जब पता चला था कि विदेश में आतंकी संगठन और आतंकी टारगेट किलिंग और हिंसक वारदातों को अंजाम देने के लिए देश के उत्तरी राज्यों में संगठित अपराधी गिरोहों के सरगना और सदस्यों के साथ मिल कर काम कर रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि यह •ाी पता चला है कि आतंकी-गैंगस्टर-ड्रग तस्कर नैटवर्क सीमापार से हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक पदार्थों की तस्करी में लिप्त है। एनआईए ने 9 जनवरी को एक अलग मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा कनाडा में रह रहे अर्श डल्ला को आतंकी नामित कराने में सफल रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें