Site icon Dainik Savera Times

NIA ने यूपी में आठ जगहों पर की छापेमारी

नई दिल्लीः राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) सीपीआई (माओवादी) मामले के सिलसिले में उत्तर प्रदेश में आठ से अधिक स्थानों पर छापेमारी कर रही है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के स्थानीय पुलिस के साथ, जांच एजेंसियों ने आज सुबह ही प्रयागराज, वाराणसी, आज़मगढ़, चंदौली और देवरिया जिलों में छापेमारी शुरू कर दी। जांच टीन मामले के संबंध में कई लोगों से पूछताछ भी की है। मिली जानकारी के मुताबिक दस्तावेजों और अन्य डिजिटल उपकरणों को भी स्कैन किया जा रहा है। छापेमारी शाम तक जारी रहने की उम्मीद है। फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Exit mobile version