नेशनल डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राइवेट सेक्रेटरी (PS) के लिए निधि तिवारी को चुना गया है। बता दें हाल ही में डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (DoPT) ने कई अधिकारियों के कामकाज में बदलाव किए हैं, उन्हीं में वाराणसी की रहने वाली 2014 बैच की भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी निधि तिवारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राइवेट सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति को कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने मंजूरी दे दी है और यह तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है।
निधि तिवारी 2014 बैच की भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी हैं। उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा 2013 में पास की थी। इससे पहले वह वाराणसी में असिस्टेंट कमिश्नर (कॉमर्शियल टैक्स) के पद पर कार्यरत थीं। अपनी नौकरी के साथ-साथ उन्होंने UPSC की तैयारी की और सफलता प्राप्त करने के बाद भारतीय विदेश सेवा (IFS) में शामिल हो गईं। इसके बाद उन्होंने विदेश नीति से जुड़े कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।

नवंबर 2022 में, निधि तिवारी को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर नियुक्त किया गया था। इस दौरान उन्होंने ‘विदेश और सुरक्षा’ से जुड़े कार्यों में योगदान दिया, जो सीधे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल को रिपोर्ट करता है। इस पद पर रहते हुए उन्होंने विदेश नीति, परमाणु ऊर्जा और सुरक्षा मामलों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्य किया।
अब प्रधानमंत्री मोदी की प्राइवेट सेक्रेटरी के रूप में निधि तिवारी की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है।
PMO में महिला अधिकारियों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है और निधि तिवारी की यह नियुक्ति इस दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इससे अन्य महिलाओं को भी प्रेरणा मिलेगी कि वे अपने करियर में उच्च पदों तक पहुंच सकती हैं। उनकी यह सफलता महिला सशक्तिकरण का एक बेहतरीन उदाहरण है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...