Site icon Dainik Savera Times

MP में निर्भया जैसा कांड! गैंगरेप के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में डाला हाथ, डॉक्टर बोले- फटी थी बच्चेदानी

Khandwa Gangrape MP News : मध्य प्रदेश के खंडवा से एक दिल दहला देनी वाली खबर सामने आई है। जिससे 2012 के घटना दिल्ली के निर्भया कांड की यादें दिलाती है। जो आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप एवं मर्डर की घटना हुई है। आद्वासी महिला के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक इस वारदात में महिला की आंतें तक उसके प्राइवेट पार्ट से बाहर आ गईं। यही नहीं, दरिंदों ने वारदात के समय महिला के प्राइवेट पार्ट पर चोट पहुंचाने की भी कोशिश की। स्थिति देखकर पोस्टमार्टम करने वाले फोरेंसिक एक्सपर्ट भी कहने लगे कि आरोपियों ने महिला के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं।

शव की हालत देखकर दंग रह गए डॉक्टर
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि महिला की आंतें उसके प्राइवेट पार्ट से बाहर आ गई थीं। यह मंजर इतना दर्दनाक था कि पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी कांप उठे। फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. सीमा सूटे ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में इतनी दरिंदगी पहले कभी नहीं देखी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या-क्या सामने आया

– महिला की करीब पौने छह फीट लंबी आंतें बाहर निकल आई थीं।

– उसके प्राइवेट पार्ट पर गहरी चोटों के निशान मिले हैं।

-ऐसा लगता है कि किसी भारी चीज या लात से मारा गया हो।

-महिला की मौत का कारण अत्यधिक खून बहना और सदमा बताया गया है।

-बच्चेदानी और मलद्वार (रेक्टम) में भी गंभीर चोटें थीं।

कैसे और कब हुई वारदात
यह घटना शुक्रवार और शनिवार की रात के बीच की है। महिला एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। शादी से लौटते समय देर हो गई और इसी दौरान उसके साथ यह वारदात हुई।सूत्रों के मुताबिक महिला ने अपनी पूरी ताकत से विरोध किया, लेकिन आरोपी शराब के नशे में थे और शारीरिक रूप से अधिक ताकतवर थे। उन्होंने महिला के साथ जबरदस्ती की और उसे इतनी बुरी तरह से घायल किया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

क्षेत्र के शादी समारोह में गई थी  महिला
23 मई को खंडवा जिले के खालवा थाने के अंतर्गत रोशनी चौकी क्षेत्र में एक शादी हो रही थी। महिला इस समारोह में अपने गांव के युवक हरी के साथ गई थी। समारोह के बाद महिला एक अन्य महिला को छोड़ने उसके घर गई और फिर हरी के साथ उसके घर लौट आई। वहां पर दूसरा आरोपी सुनील भी आ गया। तीनों ने साथ में शराब पी और इसी दौरान हरी और सुनील ने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। अगली सुबह हरी की मां ने महिला को देखा और तुरंत उसके परिवार वालों को सूचना दी।

पुलिस जांच जारी
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच चल रही है। जनता और सामाजिक संगठनों की मांग है कि दोषियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

Exit mobile version