नेशनल डेस्क: कांग्रेस पार्टी की केरल इकाई द्वारा एक विवादास्पद पोस्ट को लेकर राजनीति गलिगारों में खूब हंगामा मचा हुआ है। इसी बीच, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने शुक्रवार को कांग्रेस पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को बिहार और उसके लोगों को अपमान करने में आनंद आता है। दरअसल, केरल की कांग्रेस इकाई ने एक विवादास्पद ‘X’ पोस्ट शेयर किया जिसका शीर्षक था,”बीड़ी और बिहार B से शुरू होते हैं”। हालांकि, तीखी प्रतिक्रिया के बाद इस पोस्ट को हटा दिया गया।
‘कांग्रेस को बिहारियों का अपमान करने में मजा आता’
नित्यानंद राय ने कहा,”देश भर के कांग्रेस नेता और बिहार में राजद के सभी नेता बिहारियों का अपमान करने में आनंद लेते हैं। उन्हें बिहारियों और बिहारी गौरव को अपमानित करने में गर्व होता है। बिहार की जनता ऐसे सभी लोगों को सबक सिखाएगी जो बिहारियों और उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाते हैं… वे (राहुल गांधी और तेजस्वी यादव) (इस बारे में) क्या कहेंगे वे ही तो उनसे यह सब कहलवाते हैं।”
दरअसल, केरल कांग्रेस की ‘X’ पोस्ट में केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में लाए गए जीएसटी सुधारों पर निशाना साधा। जिसमें सिगार सिगरेट और तंबाकू पर कर की दर बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दी गई है। वहीं, बीड़ी पर कर की दर 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दी गई है।
यही कांग्रेस का असली चरित्र है
वहीं ,बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी इस मुद्दे पर कांग्रेस की आलोचना की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के अपमान के बाद अब बिहार का अपमान हो रहा है, जो “कांग्रेस पार्टी का असली चरित्र” दर्शाता है। उन्होंने कहा, “पहले हमारे माननीय पीएण मोदी जी की पूजनीय मां का अपमान, और अब पूरे बिहार का अपमान – यही कांग्रेस का असली चरित्र है, जो बार-बार देश के सामने उजागर हो रहा है।”

