Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

पंजाब की सभी 13 सीटों पर अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी AAP, मीटिंग में केजरीवाल ने दी हरी झंडी

चंडीगढ़: पंजाब की सभी 13 सीटों पर आप अकेले लोक सभा चुनाव लड़ेगी। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आज कैबिनेट मंत्रियों और मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मीटिंग में इस बात का ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने आज लोकसभा चुनाव को लेकर पंजाब के मंत्रियों की बैठक बुलाई थी। जिसमें लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई।

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के निवास पर हुए इस फैसले के बाद अब पंजाब आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस के गठबंधन की जो अफवाहें फैल रही थीं अब उन पर भी विराम लगल गया है। INDIA अलाइंस के तहत पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के संयुक्त रूप से लोकसभा चुनाव लड़ने की फैलाी अफवाहों के बाद राजनीति खूब गर्म हो गई थी।

INDIA अलाइंस

INDIA गठबंधन के बाद शुरू हो गई थी रार

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के एक मंच पर आ जाने के बाद बनाए गए INDIA गठबंधन के बाद पंजाब में जहां सत्ताधारी दल और कांग्रेस में रार शुरू हो गई थी वहीं पर भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल ने भी दोनों दलों के ऊपर तंज कसने शुरू कर दिए थे।

कांग्रेस के अपने ही नेताओं ने गठबंधन पर सवाल उठाते हुए कहना शुरू कर दिया था कि पंजाब में यह समझौता कतई लागू नहीं होगा और पंजाब में कांग्रेस आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर कभी चुनाव मैदान में नहीं उतरेगी। हालांकि INDIA गठबंधन होने के बाद सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी के नेता चुप्पी साधे हुए थे।

कांग्रेस नेता विजिलेैंस की कार्रवाई से थे खिन्न

कांग्रेस नेता पंजाब में सत्ताधारी दल से इसलिए खिन्न थे क्योंकि मौजूदी सरकार ने कई पूर्व मंत्रियों के भ्रष्टाचार को उजागर करते हुए उन्हें जेलों में डाला। विजिलैंस से कार्रवाई करवाई थी। कांग्रेस के नेताओं ने कहना था कि जिस सत्ताधारी दल ने उनके नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है वह उससे कतई समझौता नहीं कर सकते।

पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ अकाली दल के प्रमुख सुखबीर बादल फाइल फोटो

भाजपा-अकाली दल से छीन लिया मुद्दा

INDIA अलाइंस के बाद आप और कांग्रेस के खिलाफ हमलावर हुए विपक्षी दलों भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के खिलाफ दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने तुरुप की चाल चली है। दोनों दलों के इकट्ठा चुनाव लड़ने को लेकर अफवाह फैला कर हो-हल्ला मचाने वालों से उन्होंने् मुद्दा छीन लिया है।

Exit mobile version