Site icon Dainik Savera Times

‘महिलाओं के आंसू सबको दिख जाते हैं, मर्द का दर्द कोई नहीं समझता’, भावुक हुए पवन सिंह

नेशनल डेस्क: भोजपुरी सिनेमा के मशहूर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ज्योति सिंह के आरोपों के बाद पवन सिंह ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है और एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनपर उठाए गए सवालों का जवाब दिया। पवन सिंह ने कहा, “महिलाओं के आंसू तो सबको दिख जाते हैं, लेकिन मर्द का दर्द कोई नहीं समझता। परिवार के मामले घर में होते हैं, बाहर नहीं।”

पवन सिंह ने यह भी कहा कि ज्योति अब जो अपनापन दिखा रही हैं, वह चुनाव के समय क्यों नहीं दिखा रही थीं। उनका कहना था कि जब वह बीजेपी नेताओं से मिलकर काम कर रहे थे, तब ज्योति का इस तरह का व्यवहार क्यों नहीं था? उन्होंने यह भी बताया कि ज्योति के पिता रामबाबू सिंह ने उनसे लखनऊ में मुलाकात के दौरान कहा था कि पवन सिंह उनकी बेटी को विधायक बना दें, लेकिन बाद में वह कहते हैं कि अगर पवन सिंह चाहें तो उसे रख सकते हैं या छोड़ सकते हैं।

पवन सिंह ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, “ज्योति जी ने खुद को विधायक बनाने के लिए बहुत गिर गईं, लेकिन मैं मर्यादा से बाहर नहीं जा सकता। यह मेरे माता-पिता ने मुझे सिखाया है।”

मैं अपनी मेहनत से स्टार बना हूं

पवन सिंह ने यह भी कहा कि वह हमेशा अपनी मेहनत से स्टार बने हैं। उन्होंने कहा, “मैं दिन-रात मेहनत करता हूं, घर लौटने के बाद दरवाजा कभी मेरी बेटी या बेटे के बजाय स्टाफ या मां खोलती हैं।” इसके अलावा, पवन सिंह ने यह भी कहा कि समाज में महिला के आंसू तो सबको दिखते हैं, लेकिन मर्द के दर्द को कोई नहीं समझता। उनका कहना था कि जो लोग इस विवाद का मजा ले रहे हैं, उन्हें समझना चाहिए कि परिवार के मामलों को कैमरे पर नहीं दिखाया जाता, बल्कि ये निजी बातें होती हैं जो घर के अंदर होती हैं।

ज्योति सिंह के आरोप

गौरतलब है कि पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने सोमवार को पवन सिंह के लखनऊ स्थित घर के बाहर रोते हुए आरोप लगाया कि पवन सिंह ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। ज्योति ने यह भी कहा था कि चुनाव के समय पवन सिंह ने उनका नाम इस्तेमाल किया था, लेकिन अब उन्हें बाहर निकालने के लिए पुलिस बुला रहे हैं। इस विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है और दोनों की तरफ से लगातार बयानबाजी हो रही है।

Exit mobile version