नेशनल डेस्क: नोबेल पुरस्कार 2025 की शुरुआत हो गई है। सोमवार, 6 अक्टूबर को सबसे पहले चिकित्सा (मेडिसिन) के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार का ऐलान किया गया। इस साल यह प्रतिष्ठित पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को दिया गया है, मैरी ई. ब्रुनको, फ्रेड रैम्सडेल और शिमोन साकागुची।
चिकित्सा के क्षेत्र में मिलने वाले नोबेल पुरस्कार को आधिकारिक रूप से “फिजियोलॉजी या मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार” कहा जाता है। यह पुरस्कार हर साल उन वैज्ञानिकों को दिया जाता है जिनके शोध ने चिकित्सा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो।
कौन हैं ये तीनों विजेता?
1. मैरी ई. ब्रुनको
जन्म: 1961
शिक्षा: पीएचडी – प्रिंसटन विश्वविद्यालय, अमेरिका
वर्तमान में कार्यरत: इंस्टीट्यूट फॉर सिस्टम्स बायोलॉजी, सिएटल
भूमिका: वरिष्ठ कार्यक्रम प्रबंधक
2. फ्रेड रैम्सडेल
जन्म: 1960
शिक्षा: पीएचडी – 1987, कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, लॉस एंजेल्स
वर्तमान में कार्यरत: सोनोमा बायोथेरेप्यूटिक्स, सैन फ्रांसिस्को
भूमिका: वैज्ञानिक सलाहकार
3. शिमोन साकागुची
जन्म: 1951
शिक्षा: एम.डी. – 1976, पीएच.डी. – 1983, क्योटो विश्वविद्यालय, जापान
वर्तमान में कार्यरत: ओसाका विश्वविद्यालय के इम्यूनोलॉजी फ्रंटियर रिसर्च सेंटर
भूमिका: विशिष्ट प्रोफेसर
इन तीनों वैज्ञानिकों को यह पुरस्कार उनके प्रतिरक्षा तंत्र (इम्यून सिस्टम) से जुड़े अनुसंधानों के लिए दिया गया है, जिनसे ऑटोइम्यून बीमारियों के इलाज में मदद मिल सकती है। हालांकि, नोबेल कमेटी की ओर से उनके शोध का विस्तृत कारण औपचारिक रूप से जल्द ही जारी किया जाएगा।
BREAKING NEWS
The 2025 #NobelPrize in Physiology or Medicine has been awarded to Mary E. Brunkow, Fred Ramsdell and Shimon Sakaguchi “for their discoveries concerning peripheral immune tolerance.” pic.twitter.com/nhjxJSoZEr— The Nobel Prize (@NobelPrize) October 6, 2025
अन्य नोबेल पुरस्कारों की तारीखें
मंगलवार (7 अक्टूबर): भौतिकी (Physics)
बुधवार (8 अक्टूबर): रसायन (Chemistry)
गुरुवार (9 अक्टूबर): साहित्य (Literature)
शुक्रवार (10 अक्टूबर):शांति (Peace)
13 अक्टूबर: अर्थशास्त्र (Economics – नोबेल मेमोरियल पुरस्कार)
पुरस्कार समारोह 10 दिसंबर को होगा, जो नोबेल पुरस्कारों के संस्थापक अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि भी है। अल्फ्रेड नोबेल स्वीडन के एक प्रसिद्ध उद्योगपति और डायनामाइट के आविष्कारक थे। उनका निधन 1896 में हुआ था।
2024 का चिकित्सा नोबेल किसे मिला था?
2024 में यह पुरस्कार विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को दिया गया था। इन्हें यह सम्मान “माइक्रो आरएनए” (micro RNA) की खोज के लिए मिला था। माइक्रो आरएनए कोशिकाओं में नियंत्रण का काम करते हैं, यानी यह तय करते हैं कि कौन सा जीन कब और कितना सक्रिय होगा।

