Site icon Dainik Savera Times

Noida Fire: नोएडा के शॉपिंग कॉम्पलेक्स में लगी भीषण आग, अंदर फंसे लोग, मचा हड़कंप

Noida Fire : नोएडा के सेक्टर 18 स्थित कृष्णा अपरा प्लाजा मार्केट में एक दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगते ही मार्केट के आसपास अफरा-तफरी मच गई और सैकड़ों की संख्या में लोग बाहर निकल आए। आग लगने और धुआं भरने के बाद मार्केट से कई लोग नीचे कूद गए और इसमें कुछ चोटिल भी हो गए।

अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची
उधर, सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास किया। साथ ही अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। इस दौरान ऊपरी मंजिल पर फंसे लोग जान बचाने को खिड़की से लटके नजर आए।

Exit mobile version