नेशनल डेस्क: OpenAI के CEO, सैम ऑल्टमैन ने हाल ही में एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि ChatGPT Image Gen नामक Ghibli स्टाइल इमेज जेनरेटर अब सभी यूजर्स के लिए फ्री में उपलब्ध है। यह टूल तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो गया है क्योंकि यह आपको अपनी सामान्य तस्वीरों को Studio Ghibli के खूबसूरत एनिमेशन स्टाइल में बदलने की सुविधा देता है।
यह फीचर इतना पॉपुलर क्यों है?
इस नए टूल की पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ गई कि ChatGPT के सर्वरों पर भारी दबाव पड़ा, जिससे कई यूजर्स को स्लो रिस्पांस का सामना करना पड़ा। लेकिन अब यह टूल बिना किसी सब्सक्रिप्शन के फ्री में उपलब्ध है, जिससे हर कोई इसका लाभ उठा सकता है। सोशल मीडिया पर इस फीचर के चलते Ghibli स्टाइल आर्ट की तस्वीरों और वीडियो की बाढ़ आ गई है। लोग अपनी प्रोफाइल पिक्चर और पोस्ट्स को इस अनोखे स्टाइल में सजाने के लिए इस टूल का खूब इस्तेमाल कर रहे हैं।
chatgpt image gen now rolled out to all free users!
— Sam Altman (@sama) April 1, 2025
Ghibli इमेज ट्रेंड क्या है?
Ghibli जापान का एक प्रसिद्ध आर्ट फॉर्म है, जिसे इसकी खूबसूरत एनीमेशन और अनोखी स्टोरीलाइन के लिए जाना जाता है। OpenAI ने हाल ही में GPT-4o के लिए यह इमेज जेनरेशन टूल लॉन्च किया है, जिससे आप अपनी तस्वीरों को Studio Ghibli के जादुई एनिमेशन स्टाइल में बदल सकते हैं।
फ्री में Ghibli स्टाइल इमेज कैसे बनाएं?
1. ChatGPT वेबसाइट या ऐप खोलें।
2. चैटबॉक्स के अंदर ‘+’ आइकन पर क्लिक करें और अपनी फोटो अपलोड करें।
3. फोटो अपलोड करने के बाद, प्रोम्प्ट बॉक्स में यह लिखें:- “Convert this image into Ghibli Studio theme”
4. कुछ समय इंतजार करें, फिर आपको रिजल्ट के रूप में Ghibli स्टाइल में बदली गई फोटो मिलेगी।
5. अब इस इमेज को डाउनलोड कर लें।