Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंक राशिफल: आपकी सामाजिक स्थिति में बदलाव आ सकता है, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

October 17, 2023

अंक राशिफल: आपकी सामाजिक स्थिति में बदलाव आ सकता है, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

अंक 1
आपकी सामाजिक स्थिति में बदला आ सकता है, जो शायद वेतन में वृद्धि या पदोन्नति होगी। सफलता के पलों का मज़ा लें। आपकी कड़ी मेहनत को नोटिस किया गया है और पुरस्कृत किया जा रहा है।

अंक 2
परिवार के लिए समय निकालें, अपने पति या किसी अन्य खास की देखभाल करें। आज निर्णय लेने में सतर्कता की आवश्यकता है। धन सम्बंधित काम-काज आपको व्यस्त रखेंगे।

अंक 3
पिछले दिनों की चिंताओं से आप अचानक राहत महसूस करेंगे। अगर मौका मिले तो कोई यात्रा करें या दिलचस्प कोर्स में भाग लें। आप आध्यात्मिक मामलों में भी अपना ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।

अंक 4
आपके पिता या अंकल आपके लिए एक सलाहकार के रूप में कार्य करेंगे। आज आपको दूसरों के साथ भावनात्मक संपर्क की आवश्यकता है। व्यक्तिगत और पेशेवर रूप से संबंध बनाना आपकी मदद कर सकता है।

अंक 5
कोई अप्रत्याशित लाभ आपका इंतज़ार कर रहा हैं, जैसे कोई विरासत में मिला धन या भोजन का निमंत्रण इत्यादि। अगर स्वास्थ्य संबंधी चिंताएँ आपके मन में हैं तो आध्यात्मिक, धार्मिक दर्शन लाभ देगा।

अंक 6
आज निश्चित रूप से आपका मूड ठीक नहीं है इसलिए नौकरी और व्यवसाय के बारे में महत्वपूर्ण निर्णय आज न लें। एक दिन की छुट्टी लें और अपने भविष्य की योजनाओं के लिए अपने दोस्तों व शुभचिंतकों से परामर्श करें।

अंक 7
इस समय कोई बड़ी खरीद आपके दिमाग में है। अपने साथी या पति/पत्नी के साथ बात करके कोई निर्णय लें। माता-पिता या किसी देखभाल करने वाले के अनुभव मरम्मत या नवीनीकरण की योजना में सहायक हो सकते हैं।

अंक 8
आज के दिन का दिल खोल कर स्वागत करें। बाहरी दुनिया आपको आकर्षित कर रही है और आप इसके हर चरण का आनंद लें रहे हैं। आपकी आकर्षण का केंद्र बने रहने की इच्छा आपकी प्रतिभा को और निखारेगी।

अंक 9
आज का दिन सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने का है। अतीत के कुछ खट्टे मीठे अनुभव भविष्य के दृढ फैसले लेने में मदद करेंगे। आज होने वाली चीज़ें आपको अपने अतीत की याद दिला सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें