Site icon Dainik Savera Times

Puri Stampede : पुरी में भगदड़ के बाद ओडिशा सरकार का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी निलंबित, DM-SP का हुआ तबादला

भुवनेश्वर। ओडिशा के पुरी मंदिर में रविवार को भगदड़ मचने से तीन लोगों की मौत हो जाने और करीब 50 लोगों के घायल हो जाने के बाद मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दंडात्मक कार्रवाई के तौर पर जिलाधिकारी सिद्धार्थ शंकर स्वैन और पुलिस अधीक्षक विनीत अग्रवाल के तबादले का आदेश दिया। एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया कि भगदड़ के लिए जिम्मेदार लापरवाही को अक्षम्य बताते हुए माझी ने दो पुलिस अधिकारियों-पुलिस उपायुक्त (DCP) बिष्णु पति और कमांडेंट अजय पाधी के निलंबन की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने खुर्दा के जिलाधिकारी चंचल राणा को पुरी का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया है। अग्रवाल की जगह पिनाक मिश्र पुरी के पुलिस अधीक्षक का पद संभालेंगे। माझी ने विकास आयुक्त की निगरानी में मामले की प्रशासनिक जांच के भी आदेश दिए हैं। विज्ञप्ति में कहा गया है कि ओडिशा सरकार मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की आíथक सहायता प्रदान करेगी।

श्री गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़ मचने से हुआ था हादसा

ओडिशा के पुरी में श्री गुंडिचा मंदिर के पास रविवार सुबह भगदड़ मचने से दो महिलाओं समेत कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और करीब 50 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह तड़के चार बजे हुई, जब सैकड़ों श्रद्धालु रथ यात्रा उत्सव देखने के लिए मंदिर के पास एकत्र हुए थे।

Exit mobile version