Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

लोकसभा और विधानसभा चुनावों में इतिहास रचेगा ओडिशा : PM Modi

May 11, 2024

लोकसभा और विधानसभा चुनावों में इतिहास रचेगा ओडिशा : PM Modi

भुवनेश्वर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि इस बार के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में ओडिशा नया इतिहास रचेगा। पीएम मोदी ने ओडिशा में अपने चुनाव प्रचार के दूसरे चरण में राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित मेगा रोड शो में हुए। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर रोडशो की कुछ झलकियों का वीडियो भी अपलोड किया।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, कि ‘यह स्पष्ट है कि ओडिशा इन चुनावों में इतिहास रचेगा। यहां भुवनेश्वर में रोड शो के मुख्य अंश हैं। आज भुवनेश्वर में शानदार रोड शो के दौरान ओडिशा के लोगों का आशीर्वाद लेना बहुत खुशी की बात है। इसे और भी विशेष बनाने वाला तथ्य यह है कि आज ही अक्षय तृतीया है, जो प्रदेश का प्रमुख त्योहार है।’’

उन्होंने कहा, कि ‘हमारी सरकार ओडिशा और उड़िया लोगों की भलाई के लिए काम करती रहेगी।’’ पीएम मोदी ने राजभवन में रात्रिविश्रम किया। वह आज सुबह कंधमाल के लिए रवाना हुए जहां विजय संकल्प समाबेश रैली में शामिल होंगे। इसके साथ ही वह बलांगीर और बरगढ़ में दो जनसभओं को भी संबोधित करेंगे। गत 6 मई को बरहामपुर और नबरंगपुर से भाजपा के चुनाव अभियान की शुरुआत करने के बाद पीएम मोदी की ओडिशा की यह दूसरी यात्रा है।

कांग्रेस 50 लोकसभा सीट भी नहीं जीत पाएगी : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 50 सीट भी नहीं जीत पाएगी और चुनाव के बाद उसे विपक्षी दल का दर्जा भी नहीं मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा में कंधमाल लोकसभा सीट के फुलबनी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में डबल इंजन सरकार बनेगी और ओडिशा में भाजपा सरकार की मुख्यमंत्री वहीं बेटी या बेटा बनेगा जो उड़िया भाषा, संस्कृति को समझता हो।

केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली पूर्व की भाजपा सरकार की उपलब्धियों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि 26 साल पहले आज ही के दिन पोकरण परीक्षण ने दुनिया भर में देश का कद बढ़ाया था। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करा कर लोगों के 500 वर्षों के इंतजार को समाप्त किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें