Site icon Dainik Savera Times

अमृतसर में एक बार फिर हुआ धमाका, छे दिनों में यह तीसरा धमाका

हरमंदिर साहिब परिसर में श्री गुरु रामदास सरन के भवन के पास एक और विस्फोट हुआ। सूत्रों के अनुसार श्री गुरु रामदास सारण के कमरा नंबर 225 में एक लड़के और एक लड़की को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि लड़का गुरदासपुर का रहने वाला है, जिसके पास एक बैग भी बरामद हुआ है। कुछ तीर्थयात्रियों से पुलिस ने पूछताछ भी की है। कहा जा रहा है कि पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा अमृतसर में सुबह 11 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी बुलाई गई है और इसमें बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Exit mobile version