Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

One Nation One Election : संसद में आज पेश होने जा रहा ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ विधेयक, शीतकालीन सत्र में भारी हंगामे के आसार

December 17, 2024

One Nation One Election : संसद में आज पेश होने जा रहा ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ विधेयक,  शीतकालीन सत्र में भारी हंगामे के आसार

One Nation One Election : संसद के शीतकालीन सत्र के बीच आज मोदी सरकार सदन के पटल पर वन नेशन, वन इलेक्शन का बिल रख सकती है, इसे लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष बंटी हुई नजर आ रही है, लिहाजा ऐसे में सत्र बेहद हंगामेदार रहने के आसार है।

कैबिनेट से मिली मंजूरी

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस बिल को मंजूरी दी गई थी। यह बिल एक साथ लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं के चुनाव कराने की बात करता है। हालांकि, विपक्षी दलों में भी इस मुद्दे को लेकर एकरूपता नहीं है।

अर्जुन मेघवाल करेंगे बिल पेश

मंगलवार को लोकसभा के एजेंडे में “वन नेशन, वन इलेक्शन” से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक को शामिल किया गया है। इसे केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल पेश करेंगे। इस विधेयक को संविधान (129वां संशोधन) विधेयक नाम दिया गया है।

विपक्ष इसके खिलाफ
जहां एक ओर सत्तारूढ़ दल इस बिल को समय और संसाधनों की बचत का माध्यम बता रहा है, वहीं दूसरी ओर विपक्ष के कई नेता इस पर सहमति नहीं जता रहे। हालांकि, विपक्षी दलों के बीच भी इस मुद्दे पर एकता का अभाव नजर आ रहा है।

…पूरे देश में एक साथ चुनाव कराना का उद्देश्य
वन नेशन, वन इलेक्शन का उद्देश्य पूरे देश में एक साथ चुनाव कराना है। इससे बार-बार होने वाले चुनावों में खर्च होने वाले समय और संसाधनों की बचत हो सकती है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्रणाली लागू करने में कई व्यावहारिक चुनौतियां होंगी, जैसे कि संविधान में बदलाव और राज्यों के अधिकारों को संतुलित करना।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें