Site icon Dainik Savera Times

Operation Sindoor: भारत के हमले से कांपा पाकिस्तान… 9 आतंकी ठिकानों पर हमला, एक क्लिक में जानिए अब तक की पूरी कहानी

Operation Sindoor: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने कड़ा और निर्णायक कदम उठाते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में स्थित आतंकी ठिकानों पर जबरदस्त हमला बोला। इस ऑपरेशन में भारत ने कुल 9 आतंकी अड्डों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया, जिनमें लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिद्दीन जैसे संगठनों के मुख्य ठिकाने शामिल थे।

सूत्रों के अनुसार, इस सटीक हमले में 100 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की खबर है। भारत की इस कार्रवाई से पाकिस्तान बौखला गया है और नियंत्रण रेखा (LoC) पर गोलीबारी शुरू कर दी है, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

घटनाक्रम की पूरी टाइमलाइन:

– 6-7 मई की रात 1:28 से 1:32 बजे के बीच भारत ने पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइलें दागीं।
– ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना के संयुक्त प्रयास का परिणाम रहा।
– भारत ने अपने ही क्षेत्र से मिसाइल लॉन्च कर पाकिस्तान की सीमा में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया।
– हमले में राफेल फाइटर जेट, LMS ड्रोन और पिनाका रॉकेट सिस्टम का इस्तेमाल किया गया।
– भारत ने स्पष्ट किया कि उसने केवल आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया, पाकिस्तानी सेना या नागरिक ठिकानों पर कोई हमला नहीं हुआ।
– हाफिज सईद और मसूद अजहर जैसे आतंकियों के अड्डों पर विशेष हमला किया गया – हाफिज के ठिकानों पर 6 मिसाइलें दागी गईं।
– लश्कर-ए-तैयबा का कोटली कैंप, हिजबुल का बरनाला अड्डा, और जैश के बहावलपुर ठिकाने भी तबाह किए गए।
– हमले के बाद पाकिस्तान ने माना कि कम से कम 30 आतंकियों की मौत हुई है, जबकि भारत का दावा इससे कहीं ज्यादा है।

भारत की राजनीतिक और सैन्य प्रतिक्रिया:

– रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेनाओं के प्रमुखों से बात की और ऑपरेशन की जानकारी ली।
– NSA अजीत डोभाल पूरे ऑपरेशन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संपर्क में थे।
– भारतीय सेना ने बयान जारी कर कहा, “हमारी कार्रवाई सटीक और लक्षित थी।”
– पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमले के बाद भारतीय सेना ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा “Justice is Served, Jai Hind”
– भारत ने अमेरिका, रूस सहित अन्य सहयोगी देशों को कार्रवाई की जानकारी दी।

पाकिस्तान की प्रतिक्रिया और तनावपूर्ण हालात:

– पाकिस्तान ने भारत पर संप्रभुता के उल्लंघन का आरोप लगाया और इसे युद्ध छेड़ने जैसा कदम बताया।
– प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आपात बैठक बुलाई, पाकिस्तानी नागरिकों के लिए अडवाइजरी जारी की गई।
– पाकिस्तान के सभी एयरपोर्ट बंद कर दिए गए, और इंटरनेट सेवाएं ठप कर दी गईं।
– LoC पर संघर्षविराम तोड़ते हुए तोपों से गोलाबारी शुरू की गई।

अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया:

– अमेरिकी राष्ट्रपति और विदेश मंत्रालय ने कहा कि वे स्थिति पर करीबी नजर रख रहे हैं।
– अमेरिकी NSA और भारतीय NSA डोभाल के बीच वार्ता हुई।

घरेलू प्रभाव और अलर्ट:

– कश्मीर और सीमावर्ती राज्यों में हवाई अड्डों को हाई अलर्ट पर रखा गया।
– पठानकोट में स्कूलों को 72 घंटे के लिए बंद कर दिया गया।
– श्रीनगर की सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं, भारत ने हवाई यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की।

Exit mobile version