Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘PAK से गोली चलेगी तो यहां से गोला चलेगा’… जेडी वेंस से बातचीत के दौरान बोले PM मोदी

May 11, 2025

‘PAK से गोली चलेगी तो यहां से गोला चलेगा’… जेडी वेंस से बातचीत के दौरान बोले PM मोदी

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां, सूत्रों के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर पर पीएम मोदी का साफ संदेश था कि वहां से गोली चलेगी यहां से गोला चलेगा। पीएम का निर्देश ही पाक एयरबेस पर हमले का टर्निंग प्वाइंट था। मोदी ने कहा कि अगर पाकिस्तान हमला करेगा तो भारत भीषण पलटवार करेगा। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान पर जबरदस्त जवाबी कार्रवाई की।

ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार पीएम मोदी ने कहा कि अगर पाकिस्तान कुछ करता है तो जवाब और भी विनाशकारी और कड़ा होगा। सीजफायर के ऐलान के बाद पाकिस्तान ने 26 जगहों पर हमला किया था। भारत ने भी इसका जोरदार जवाब उनके ठिकानों पर हमले करके दिया। मोदी ने वेंस से कहा- कश्मीर पर हमारी स्थिति बहुत स्पष्ट है, अब सिर्फ एक मामला बचा है- पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) को वापस करना।

दरअसल, पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने 6-7 मई की आधी रात को पाकिस्तान में कई आतंकी ठिकानों पर हमला कर उसे तबाह कर दिया. भारत ने आतंकी के 9 ठिकानों को एकसाथ निशाना बनाया था. इस हमले में करीब 100 आतंकी मारे गए थे. इसके बाद पाकिस्तान ने 7-8 मई रात को भारत पर हमले की कोशिश की. मगर भारत ने पाक के हमले को नाकाम कर दिया

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें