Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Operation Sindoor : लाहौर के बाद कराची में एक के बाद एक तीन धमाके, लोगों में दहशत का माहौल

May 8, 2025

Operation Sindoor : लाहौर के बाद कराची में एक के बाद एक तीन धमाके, लोगों में दहशत का माहौल

नई दिल्ली। पाकिस्तान के होश उड़े, लाहौर के बाद अब कराची में जोरदार ब्लास्ट हुआ है, जिससे पाकिस्तान दहल उठा है, सीरियल धमाकों से दहशत में लोग, और सड़कों पर भागती जनता दिख रही है। पाकिस्तान में इस समय खौफ का माहौल इस कदर है कि वहां से बार-बार धमाके की खबरें सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में बड़ी खबर सामने आई है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

कराची में जोरदार धमाका…

दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान के कराची में जोरदार धमाका हुआ है। यह धमाका लाहौर में हुए धमाके के कुछ ही घंटे बाद हुए हैं। गुरुवार के दोपहर में धमाके की खबरें सामने आई हैं। कुछ स्थानीय स्रोतों और सोशल मीडिया पोस्ट्स ने मिसाइल हमले के रूप में दावा किया है। ये घटना भारत की ऑपरेशन सिंदूर कार्रवाई के बाद बढ़ते तनाव के बीच हुई है। जल्द ही इसकी आधिकारिक पुष्टि भी हो सकती है।

धमाके की आवाज़ दूर-दूर तक सुनी गई

धमाके की आवाज़ दूर-दूर तक सुनी गई, जिससे पूरे शहर में डर का माहौल बन गया है। सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर रखा गया है और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है।

लाहौर एयरपोर्ट बंद कर दिया गया

धमाकों की वजह से अफरातफरी मच गई है। लाहौर एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है। एक दिन पहले ही भारत के पाकिस्तान के कई स्थानों पर भारत ने हमला किया था, इसके मद्देनजर जंग की आशंकाएं बढ़ गई है। इस बीच भारत ने भी अपनी सुरक्षा बढ़ा दी है।

लोगों को दिखा धुएं का गुब्बार

विस्फोट के तुरंत बाद इलाके में सायरन की आवाजें सुनी गईं, जिससे आपात स्थिति की स्थिति और गंभीर हो गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि वाल्टन हवाई अड्डे के पास एक ड्रोन देखा गया। रिपोर्टों के अनुसार लाहौर में असकरी 5 के पास भी दो जोरदार धमाके सुने गए, नौसेना कॉलेज से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें