Site icon Dainik Savera Times

Punjab Weather: ठंड का ‘ऑरेंज’ अलर्ट, छा सकता है घना कोहरा, चलेंगी ठंडी हवाए

लुधियाना: खून जमा देने वाली ठंड के लिए तैयार हो जाएं क्योंकि मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों के लिए ऑरैंज अलर्ट जारी कर दिया है। ऐसे में सुबह व शाम के वक्त घने कोहरे के साथ ठंडी हवाएं चलने से दिन का तापमान समान्य से ज्यादा गिरावट दर्ज हो सकती है। शनिवार को दिनभर ठंडी हवाओं के चलने का सिलसिला जारी रहा। दोपहर के वक्त हल्की धूप निकली मगर लोगों को ठंड के प्रकोप से राहत नहीं दिला सकी।

चंडीगढ़ मौसम विशेषज्ञ डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि इस समय मैदानी इलाकों की ओर पहाड़ों से आने वाली ठंड हवाओं ने रुख शुरू कर दिया है। इससे दिन व रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मगर फिलहाल पहाड़ों पर कोई वैदर सिस्टम एक्टिव न होने से बारिश के आसार कम है। शनिवार को दिन तापमान 14.1 डिग्री सैल्सियस व न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सुबह के समय हवा में नमी की मात्रा 100 फीसदी व शाम में 82 फीसदी रही।

Exit mobile version