Site icon Dainik Savera Times

Moga में दिखा गुंडा गर्दी का नंगा नाच, दो गुटों में चली लाठियां

मोगा में आज सुबह गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला, जहां कुछ नौजवानों ने खूब लड़ाई की और यह सारी घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह घटना मोगा के मेन चौक की है, जहां पर यह वारदात हुई है। वहीं चंद कदम दूरी पर पुलिस स्टेशन है किस तरह एक दूसरे पर वैश्याना हमला किया जा रहा है। मोगा की दिन दहाड़े की घटना है मोगा के बस स्टेंड का यह कोई पहला मामला नहीं है। यहां आए दिन कोई न कोई ऐसी घटना सामने आती रहती है। वहीं आज की घटना ने तो लोगों को सहम में डाल दिया। किस तरह से यहां पर लाठी सोटी चलाई गई, इसमें 4-5 युवक जख्मी हुए है। जिन्हे हस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस जांच अधिकारी ने बताया की आज सुबह दो गुट आपस में भीड़ गए। हमने 3 लोगों को हिरासत में लिया है और सख्ती से करवाई की जाएगी।

Exit mobile version