Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

हमारी सरकार बनेगी तो इसे कूड़ेदान में फेंक देंगे, वक्फ बिल को लेकर बोले तेजस्वी यादव

April 5, 2025

हमारी सरकार बनेगी तो इसे कूड़ेदान में फेंक देंगे, वक्फ बिल को लेकर बोले तेजस्वी यादव

नेशनल डेस्क: पटना में आज राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वक्फ संशोधन विधेयक पर अपनी प्रतिक्रिया दी और केंद्र सरकार और नीतीश कुमार तीखा हमला किया। तेजस्वी यादव ने कहा कि जैसे पिछड़े और दलितों के लिए आरक्षण की लड़ाई को बीजेपी ने रोकने की साजिश की, वैसे ही अब वे मुसलमानों के वक्फ विधेयक के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं और जब उनकी सरकार बनेगी तो इस विधेयक को कूड़ेदान में फेंक देंगे।

बीजेपी को घेरा 
तेजस्वी यादव ने कहा, “बीजेपी ने आरक्षण की लड़ाई को कमजोर करने के लिए साजिश की थी। हम लोग कोर्ट, सदन और सड़क पर इस संघर्ष में शामिल थे। अब हम मुसलमानों के अधिकारों के लिए भी सुप्रीम कोर्ट में हैं और वक्फ विधेयक के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।” उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह नहीं चाहती कि दलित, पिछड़ा और अति पिछड़ा समाज मुख्यधारा में आए और वक्फ विधेयक इस साजिश का हिस्सा है।

 

चुनावों में बीजेपी को मिलेगा जवाब
तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी और केंद्र सरकार ने 65 फीसदी आरक्षण को रोकने का काम किया और उनका अगला निशाना हिंदू, ईसाई, सिख और मुसलमानों को बनाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा, “हमारी लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक कि उन नेताओं को जवाब नहीं मिल जाता जिन्होंने संसद में वक्फ विधेयक का समर्थन किया है।”

नीतीश कुमार पर हमला
तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मुंगेर में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मटन परोसा जा रहा था और नीतीश कुमार की तस्वीर को हटा कर केवल मोदी जी की तस्वीर लगाई जा रही है। उन्होंने कहा, “चुनाव के बाद नीतीश कुमार के साथ क्या होगा, यह सब जानते हैं। वे वक्फ विधेयक पर एक शब्द तक नहीं बोले।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें