इंटरनेशनल डेस्क: पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने हिंदूओ के खिलाफ भड़काऊ बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम हिंदूओं से अलग हैं। पाकिस्तान कलमे की बुनियाद पर बना है। असीम मुनीर ने एक सम्मेलन में कहा कि पाकिस्तान का निर्माण इस सोच पर हुआ था कि हिंदू और मुसलमान एक जैसे नहीं हैं, बल्कि दो अलग-अलग समुदाय हैं। उन्होंने “दो-राष्ट्र सिद्धांत” का ज़िक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान इसलिए बना क्योंकि मुसलमानों का धर्म, सोच, जीवनशैली, रीति-रिवाज और परंपराएं हिंदुओं से अलग हैं।
हम हिंदुओं से हर मायने में अलग
मुनीर ने यह बयान इस्लामाबाद में हुए प्रवासी पाकिस्तानियों (विदेशों में रहने वाले पाकिस्तानियों) के एक कार्यक्रम के दौरान दिया। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों को पाकिस्तान के बनने की असली वजह बताएं ताकि वे अपने देश के इतिहास को कभी न भूलें। मुनीर ने कहा, “हमारे पूर्वजों को विश्वास था कि हम हिंदुओं से हर मायने में अलग हैं- धर्म, रीति-रिवाज, सोच, आदर्श और जीवन के तरीके में। यही दो-राष्ट्र सिद्धांत की बुनियाद थी।” कार्यक्रम में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ भी मौजूद थे। मुनीर ने यह भी कहा कि पाकिस्तान बनने के लिए मुसलमानों ने बहुत कुर्बानियां दी हैं और हमें अपने देश की अहमियत नहीं भूलनी चाहिए।
Pakistan Army Chief General Asim Munir spews hate against #Hindus and propagates the #TwoNationTheory, which failed in 1971 when Bangladesh got independence from Pakistan. He asserts that children must be taught such “falsehoods” since it’s easier to brainwash youth. Shameful! pic.twitter.com/vaVZhEK4v8
— Taha Siddiqui (@TahaSSiddiqui) April 16, 2025
क्या है दो-राष्ट्र सिद्धांत?
1940 के दशक में पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना ने यह विचार रखा था कि हिंदू और मुसलमान दो अलग राष्ट्र हैं, और इसलिए मुसलमानों को एक अलग देश की जरूरत है। इसी सोच के आधार पर 1947 में भारत का बंटवारा हुआ और पाकिस्तान एक मुस्लिम देश के रूप में बना।
कलमे की बुनियाद पर बना पाकिस्तान
पाकिस्तान ने अपने शुरुआती दिनों में यह वादा किया था कि वह देश में रहने वाले सभी अल्पसंख्यकों जैसे कि हिंदुओं, सिखों और ईसाइयों की देखभाल करेगा। लेकिन पिछले कुछ दशकों में पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की संख्या और उनका प्रभाव लगातार कम होता जा रहा है। मुनीर ने अपने भाषण में यह भी बताया कि अल्लाह ने कलमे की बुनियाद पर दो रियासतें बनाई हैं, एक मदीना और दूसरा पाकिस्तान।
भारत और कश्मीर मुद्दे पर बयान
मुनीर का यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर मुद्दे को लेकर संयुक्त राष्ट्र में फिर बहस हुई। भारत ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि उसने कश्मीर के कुछ हिस्सों पर अवैध कब्जा कर रखा है और उसे वहां से हटना चाहिए।
बलूचिस्तान पर सख्त संदेश
मुनीर ने बलूच विद्रोहियों को चेतावनी दी कि चाहे आतंकवादियों की दस पीढ़ियां भी आ जाएं, वे पाकिस्तान और बलूचिस्तान को नुकसान नहीं पहुंचा सकतीं। उन्होंने कहा कि सेना आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...