नेशनल डेस्क। पूर्व गृह मंत्री और कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने एक इंटरव्यू में कहा कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर कई सवाल हैं। उन्होंने पूछा कि क्या यह पक्का है कि हमले में शामिल आतंकी पाकिस्तान से आए थे? क्या इसके पक्के सबूत हैं? चिदंबरम का कहना है कि हो सकता है कुछ आतंकी भारत के ही हों। उन्होंने कहा कि सरकार ने यह नहीं बताया कि एनआईए (नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) ने इस मामले में अब तक क्या जांच की है और क्या नतीजे निकले हैं।
ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी छिपाने का आरोप
चिदंबरम ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान क्या नुकसान हुआ, इस बारे में सरकार चुप है। उन्होंने कहा कि जंग में दोनों तरफ नुकसान होता है। जैसे ब्रिटेन ने दूसरे विश्व युद्ध में रोज़ अपने नुकसान बताए थे, वैसे ही भारत को भी पारदर्शिता रखनी चाहिए। उनका आरोप है कि सरकार आम जनता से सच्चाई छिपा रही है।
P. Chidambaram, former UPA-era Home Minister and the original proponent of the infamous “Saffron Terror” theory, covers himself with glory yet again:
“Have they (NIA) identified the terrorists or where they came from? For all we know, they could be homegrown terrorists. Why do… pic.twitter.com/c32I1KzqOg
— Amit Malviya (@amitmalviya) July 27, 2025
पीएम मोदी की चुप्पी पर चिदंबरम ने उठाए सवाल
चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने पूछा कि जब पीएम मोदी रैलियों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाषण दे सकते हैं, तो फिर संसद में ऑपरेशन सिंदूर जैसे गंभीर मुद्दे पर क्यों नहीं बोलते? उन्होंने यह भी कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम (सीज़फायर) की घोषणा भारत ने नहीं बल्कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की थी। क्या सरकार को इसपर बहस से डर लग रहा है?
भाजपा का जवाब – “कांग्रेस हमेशा पाकिस्तान के साथ”
चिदंबरम के बयान के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि चिदंबरम वही नेता हैं जिन्होंने पहले “भगवा आतंक” की बात की थी, जो एक झूठ था। अब वो फिर पाकिस्तान को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी भारत पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाता है, कांग्रेस के नेता पाकिस्तान का बचाव करने लगते हैं। यह देश के लिए शर्मनाक है।
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का तीखा हमला
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि कांग्रेस अब “गद्दार संगठन” बन गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के साथ एमओयू (समझौता) किया था और कांग्रेस की मंशा देश को बेचने की रही है। दुबे ने कहा कि नरेंद्र मोदी के आने से कांग्रेस की सारी योजनाएं नाकाम हो गई हैं।
#WATCH | Delhi | On P Chidambaram saying “No proof Pahalgam terrorists came from Pakistan,” BJP MP Nishikant Dubey says, “The Congress has become a traitor organisation. What is the existence of the Congress that participated in the freedom struggle? Rahul Gandhi signs MoU with… pic.twitter.com/iCdPFEAHHK
— ANI (@ANI) July 28, 2025
अनुराग ठाकुर ने भी साधा निशाना
बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने भी चिदंबरम के बयान की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि जब भी बात पाकिस्तान और आतंकवाद की होती है, कांग्रेस उसका बचाव करने लगती है। उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस को पाकिस्तान का साथ देने की मजबूरी क्या है? ठाकुर ने कहा कि एक पूर्व गृह मंत्री का ऐसा बयान कांग्रेस की असली सोच को सामने लाता है।
#WATCH | Over P Chidambaram’s remarks on Op Sindoor, BJP MP Anurag Thakur says,” Whenever it’s about Pakistan and terror, even Pakistan doesn’t advocate for itself as much as Rahul-occupied Congress does. What is the compulsion that Congress has to take Pakistan’s side?..Such a… pic.twitter.com/AhaV0cWYH1
— ANI (@ANI) July 28, 2025
बयान से गरमाई सियासत
चिदंबरम के बयान से संसद में बहस से पहले राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गई हैं। जहां कांग्रेस सरकार से जवाब मांग रही है, वहीं भाजपा कांग्रेस पर पाकिस्तान की मदद करने का आरोप लगा रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...