Site icon Dainik Savera Times

Pahalgam Attack Photo: हमला करने वाले आतंकी की पहली तस्वीर आई सामने… सर्च ऑपरेशन जारी

Pahalgam Attacker Photo: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि आतंकी हमला करने वाले हमलावरों में से एक आतंकी की पहली तस्वीर सामने आई है। जिसमें आतंकवादी हाथों में हथियार लिए और पठानी सूट पहने नजर आ रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने इस तस्वीर से जुड़े सभी संदिग्धों की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि कल दोपहर करीब 3 बजे कुछ आतंकियों ने पहलगाम के बसरन में एक रिजॉर्ट पर हमला किया था, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी और 13 लोग अभी भी घायल बताए जा रहे हैं। हमले में दो विदेशी नागरिकों की भी मौत हुई है।

हाथ में हथियार और पठानी सूट…एक आंतकी की पहली तस्वीर आई सामने

मंगलवार दोपहर को आतंकवादियों ने पहलगाम पर हमला किया। हमले के दौरान आतंकवादियों ने पहले पर्यटकों से उनका धर्म पूछा और फिर उन्हें गोली मार दी। आतंकवादियों ने हमले के बाद भागने की भी योजना बनाई थी। हमले के बाद वे भाग गये। हालांकि, अब हमले में शामिल आतंकी की पहली तस्वीर सामने आ गई है। वह पठानी सूट में नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर सुरक्षा एजेंसियों के लिए बहुत मददगार हो सकती है।

आतंकी हमले के बाद सेना ने चलाया सर्च ऑपरेशन

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद सेना ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। एनआईए की टीमें श्रीनगर पहुंच गई हैं और फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है। जम्मू पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और हेलीकॉप्टरों की मदद से तलाशी जारी है। सेना के जवान भी ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं।

ये भी पढ़े : Pahalgam Terror Attack: पर्यटकों के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर…यहां पर कॉल कर जानें अपनों का हाल

Exit mobile version