Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Pahalgam Terror Attack : पहलगाम अटैक पर आया पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का पहला बयान, भारत को लेकर कही ये बड़ी बात

April 23, 2025

Pahalgam Terror Attack : पहलगाम अटैक पर आया पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का पहला बयान, भारत को लेकर कही ये बड़ी बात

नेशनल डेस्क : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान एक बार फिर दुनिया के सामने बेनकाब हो गया है। इस हमले में नागरिकों को निशाना बनाया गया, जिससे देशभर में आक्रोश है। वहीं इस मामले पर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इस हमले पर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि “इस हमले से पाकिस्तान का कोई लेना-देना नहीं है।” आसिफ ने दावा किया कि उनका देश हर प्रकार के आतंकवाद की निंदा करता है।

भारत पर ही आरोप लगा बैठे ख्वाजा आसिफ

ख्वाजा आसिफ ने न सिर्फ पाकिस्तान की भूमिका से इनकार किया, बल्कि उल्टा भारत पर ही आरोप लगा दिया। उन्होंने कहा कि भारत में कई राज्यों के लोग अपनी सरकार के खिलाफ खड़े हो रहे हैं, जैसे नागालैंड, मणिपुर और कश्मीर।

भारत अपने ही लोगों का कर रहा है शोषण”

उन्होंने कहा कि भारत सरकार अपने ही लोगों के अधिकारों को दबा रही है, जिसकी वजह से देश के कई हिस्सों में लोग सरकार के विरोध में खड़े हो रहे हैं। उन्होंने इसी बात को हमले से जोड़ने की कोशिश की।ख्वाजा आसिफ ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि “ऐसे हमले खासकर नागरिकों पर नहीं होने चाहिए,” लेकिन साथ ही यह भी दोहराया कि पाकिस्तान का इससे कोई संबंध नहीं है। भारत की तरफ से इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया आने की संभावना है। पहलगाम हमला एक गंभीर मामला है और इसे लेकर भारत पहले ही अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान को घेर चुका है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें